Pakistan के नेता भी हुए ISRO के दीवाने, चंद्रयान की लैंडिंग पर कहा- केवल सपनों वाली युवा पीढ़ी ही दुनिया को बदल सकती है

By अभिनय आकाश | Aug 23, 2023

23 अगस्त की शाम को भारत के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि थी। चंद्रयान-3 लैंडर मॉड्यूल चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैडिंग कर ली। जिससे भारत ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने वाला पहला देश बन गया और चंद्रयान-2 क्रैश लैंडिंग पर निराशा भी खत्म हो गई। पाकिस्तान के पूर्व विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी ने एक्स पर लिखा कि चंद्रयान 3 के चंद्रमा पर उतरने पर इसरो के लिए यह कितना महान क्षण है, मैं बहुत से युवा वैज्ञानिकों को इसरो अध्यक्ष सोमनाथ के साथ इस क्षण का जश्न मनाते हुए देख सकता हूं। केवल सपनों के साथ युवा पीढ़ी दुनिया बदल सकती है, शुभकामनाएं। 

इसे भी पढ़ें: माहिरा खान, हनिया आमिर से लेकर मावरा होकेन तक, इन 5 पाकिस्तानी एक्ट्रेस के स्टाइल को खूब फॉलो करती हैं भारतीय लड़कियां

चंद्रयान-3 के लिए फवाद चौधरी की अचानक प्रशंसा पिछले महीने सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आने के बाद आई, जहां पाकिस्तानी नेता भारत के चंद्रमा मिशनों पर कटाक्ष करते नजर आए। बीते दिनों सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ था। ये वीडियो किसी पाकिस्तानी न्यूज चैनल का बताया गया। वीडियो में दिख रहा कि फवाद चौधरी चांद की बात करते हुए न्यूज एंकर को कहते है कि हमारी साइंस एंड टेक्नोलॉजी मिनिस्ट्री का एक प्वाइंट ऑफ व्यू है। चांद को लेकर इतना पापड़ क्यों बेलना। चांद तो सामने ही नजर आ जाता है।  

प्रमुख खबरें

EaseMyTrip के सह-संस्थापक Nishant Pitti पर ED का शिकंजा, चार्जशीट दाखिल

Supreme Court ने SASTRA University भूमि विवाद में तमिलनाडु सरकार से मांगा वैकल्पिक जमीन पर विचार

Reliance Jio और T-Mobile के बीच करार, शुरू होगी दुनिया की पहली 5G Standalone Roaming

Jamui घटना पर भड़कीं Mamata Banerjee, BJP पर साधा निशाना