ट्रंप संग शहबाज-मुनीर की बैठक के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अरब सागर में बंदरगाह बनाने का दिया प्रस्ताव

By अभिनय आकाश | Oct 04, 2025

पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर के सलाहकारों ने अरब सागर में एक बंदरगाह के विकास और संचालन के प्रस्ताव के साथ अमेरिकी अधिकारियों से संपर्क किया है। फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस योजना में अमेरिकी निवेशकों द्वारा पासनी शहर में पाकिस्तान के महत्वपूर्ण खनिजों तक पहुँचने के लिए एक टर्मिनल का निर्माण और संचालन शामिल है। पासनी, बलूचिस्तान प्रांत के ग्वादर ज़िले में स्थित एक बंदरगाह शहर है, जिसकी सीमा अफ़ग़ानिस्तान और ईरान से लगती है। यह प्रस्ताव सितंबर में व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ असीम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की बैठक के बाद आया है, जहाँ शरीफ ने कृषि, प्रौद्योगिकी, खनन और ऊर्जा में अमेरिकी निवेश की माँग की थी।

इसे भी पढ़ें: भूगोल से मिटा देंगे, अब संयम नहीं होगा, पाकिस्तान को सेना प्रमुख की सीधी धमकी

एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, भारत और पाकिस्तान के बीच मई में हुए संघर्ष से कुछ समय पहले, ट्रम्प परिवार द्वारा संचालित एक कंपनी ने क्रिप्टोकरेंसी पर इस्लामाबाद के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। पिछले महीने ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में शहबाज शरीफ और असीम मुनीर से मुलाकात की थी, जहां उन्होंने क्षेत्रीय सुरक्षा, आतंकवाद-रोधी सहयोग और अन्य मुद्दों पर चर्चा की थी। प्रधानमंत्री कार्यालय के एक बयान के अनुसार, छह वर्षों में व्हाइट हाउस का दौरा करने वाले पहले पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज ने ट्रंप को दुनिया भर में संघर्षों को समाप्त करने के उनके ईमानदार प्रयासों के लिए शांति पुरुष बताया और पाकिस्तान तथा भारत के बीच युद्ध विराम कराने में उनके साहसी और निर्णायक नेतृत्व की सराहना की।

प्रमुख खबरें

Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti

भदोही में Yogi Adityanath ने 1,340 करोड़ से ज्यादा की 112 परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

MPESB Recruitment 2026: सब-इंजीनियर समेत 1700 पदों पर दोबारा शुरू होंगे आवेदन

भारतीय IT कंपनियों की दूसरी तिमाही में राजस्व वृद्धि सुस्त रहने का अनुमान