Pakistan की ऐसी फजीहत नहीं हुई होगी कभी, भरी सभा में चीन ने उतार दी इज्जत

By अभिनय आकाश | Jan 05, 2026

सूटेड बूटेड होकर एक बार नहीं दो बार मुल्ला मुनीर ट्रंप के लंच में पहुंचे। पूरी दुनिया में घूम-घूम कर कहने लगे कि उन्होंने तो व्हाइट हाउस में ट्रंप के साथ खाना खाया। लेकिन मुनीर का यह इतराना ट्रंप के लिए पाकिस्तान का नोबेल पीस प्राइज के लिए नाम प्रस्तावित करना चीन को खल गई। जिनपिंग ने पाकिस्तान की हेकड़ी निकाल दी है। अमेरिका से नजदीकी पर जिनपिंग ने पाकिस्तान को धो डाला है। चीन का पाकिस्तान पर भरोसा कम हो गया है। पाकिस्तान के डिप्टी पीएम और विदेश मंत्री इशाक डार चीन दौरे पर पहुंचे हैं

इसे भी पढ़ें: Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा में बंदूकधारियों के हमले में चार पुलिसकर्मी मारे गए

अब जिनपिंग पाकिस्तान से गुस्सा हो गए हैं। मतलब पाकिस्तान के लिए इधर कुआं है और उधर खाई। पाकिस्तान दोनों नावों पर सवारी नहीं कर सकता। चीन की अब तक की समझ थी कि पाकिस्तान उसके रहमोकरम पर पलता है। लेकिन ट्रंप के साथ दावत के बाद मुल्ला मुनीर की इच्छाएं परवान चढ़ने लगी तो चीन ने सीधा जमीन पर लापटका है। चीन चाहता है कि पाकिस्तान की ओर से अमेरिका के साथ अपने सुरक्षा रणनीतिक और आर्थिक संबंधों की जानकारी दी जाए। चीन ने पाकिस्तान से अमेरिका के साथ उसके बदलते रिश्तों की डिटेल मांगी है। 

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 130 से ज्यादा भारतीय लापता, फंसे लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी

Allahabad High Court ने RTE Act के तहत 5 साल के स्कूलवार दाखिलों की रिपोर्ट मांगी

Nepal Flood के खतरे से Bihar और UP में High Alert, राहत दल तैनात किए गए

R Praggnanandhaa को Grand Chess Tour में मिली हार, Caruana ने बनाई 6 अंक की बढ़त