पाकिस्तान को आस्ट्रेलिया से डरने की जरूरत नहीं: मोहम्मद हफीज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2019

टांटन। पाकिस्तान के आलराउंडर मोहम्मद हफीज ने अपनी टीम से कहा है कि वह इंग्लैंड पर जीत से मिले आत्मविश्वास को लेकर मौजूदा चैंपियन आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेलने के लिये उतरे। इस 38 वर्षीय बल्लेबाज की 62 गेंदों पर खेली गयी 84 रन की पारी से पाकिस्तान ने नाटिंघम में इंग्लैंड को 14 रन से हराया था। पाकिस्तान ने आठ विकेट पर 348 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया जिससे उसका मनोबल बढ़ा है। पाकिस्तान पहले मैच में वेस्टइंडीज से सात विकेट से हार गया था। 

इसे भी पढ़ें: 2011 विश्व कप के हीरो रहे युवराज सिंह कर सकते हैं संन्यास की घोषणा

आस्ट्रेलिया को पिछले मैच में भारत से 36 रन से हार का सामना करना पड़ा था। उसका अगला मुकाबला बुधवार को टांटन में पाकिस्तान से होगा। आस्ट्रेलिया ने मार्च में पाकिस्तान को यूएई में पांच मैचों की श्रृंखला में 5-0 से करारी शिकस्त दी थी। हफीज ने कहा, ‘‘हां, हमारा आस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छा रिकार्ड नहीं है क्योंकि वे कड़ी क्रिकेट खेलते हैं लेकिन हर दिन नया दिन होता है। यह विश्व कप है और हमने इंग्लैंड पर जीत से लय हासिल कर ली है।’’

प्रमुख खबरें

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand