PAK की परमाणु धमकी, सीजफायर में ट्रंप की एंट्री, विदेश सचिव ने खोले कई राज

By अभिनय आकाश | May 20, 2025

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने संसदीय पैनल को बताया कि पाकिस्तान के साथ भारत का नवीनतम संघर्ष पूरी तरह से पारंपरिक क्षेत्र में था और इसमें दूसरी तरफ से कोई परमाणु हमले की धमकी दी गई थी, और न ही संघर्ष रोकने में अमेरिका की कोई भूमिका रही है। विदेश सचिव ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के वीच सैन्य संघर्ष हमेशा पारंपरिक दायरे में रहा है। भारत की ओर से भी किसी पाकिस्तानी एटमी ठिकाने पर कोई हमला नहीं किया गया। उन्होंने सरकार के रुख को दोहराया कि सैन्य कार्रवाई रोकने का फैसला भारत और पाक के वीच द्विपक्षीय स्तर पर लिया गया था। 

इसे भी पढ़ें: तुम्हारा पूरा मुल्क हमारी रेंज में है...Operation Sindoor पर सेना के बयान से पाकिस्तान में भूचाल

सेना ने साफ किया कि पाकिस्तान ने ड्रोन-मिसाइल से अमृतसर में स्वर्ण मंदिर को भी निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन एयर डिफेंस सिस्टम ने उनके इरादों को नाकाम कर दिया। सेना की 15 इंफ्रेंट्री डिविजन के जीओसी मेजर जनरल कार्तिक सी. शेषाद्री ने बताया कि 8 मई की सुबह अंधेरे में पाकिस्तान ने हवाई हमला शुरू किया। ड्रोन और लॉन्ग रेंज मिसाइल से स्वर्ण मंदिर को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन हमारे सतर्क एयर डिफेंस गनर्स ने पाक के सभी ड्रोन और मिसाइल नष्ट कर दिए।

प्रमुख खबरें

Jan Gan Man: Nashik Kumbh पर Justice Prasanna Varale के बयान पर मचा बवाल, आखिर सिर्फ Hindu आयोजनों पर ही क्यों उठाये जाते हैं प्रश्न?

दिल्ली में Swine Flu के 2300+ मामले, Influenza B और Covid की भी दस्तक: सरकार की एडवाइजरी

Delhi H1N1 Crisis: मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने बुलाई आपात बैठक, Health Minister बोले- हालात पूरी तरह काबू में

Raksha Bandhan 2026 पर चाहिए Royal Look? Step-by-Step आज़माएं Smoky Brown Winged Eye Makeup