वियना संधि के उल्लंघन पर पाकिस्तान की सफाई, आरोपों को बताया निराधार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 24, 2020

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने भारत द्वारा नयी दिल्ली में उसके उच्चायोग के अधिकारियों पर वियना संधि के उल्लंघन करने के लगाए गए आरोप को निराधार बताते हुए उसे खारिज कर दिया और कहा कि वे हमेशा अंतरराष्ट्रीय कानून के मापदंडों के भीतर काम करते हैं। विदेश कार्यालय ने कहा कि इस्लामाबाद में भारतीय उप उच्चायुक्त को तलब किया गया और भारत के आधारहीन आरोपों की निंदा की गई। उसने कहा, ‘‘पाकिस्तान ने नयी दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारियों पर राजनयिक संबंधों पर वियना संधि के किसी भी उल्लंघन के आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया और दोहराया कि वे हमेशा अंतरराष्ट्रीय कानून और राजनयिक नियमों के मापदंडों के भीतर कार्य करते हैं।’’ 

प्रमुख खबरें

World Cup Trophy की चमक और बढ़ी, Gold में Record तेजी से कीमत 6.7 करोड़ रुपये पहुंची

World Cup में कोच की एक चूक ने डुबोई South Korea की नैया, Son Heung-min बेंच पर बैठे रहे

Guillermo Ochoa ने रचा फुटबॉल का नया कीर्तिमान, 6 World Cup खेलकर Ronaldo-Messi के क्लब में शामिल

Crude Oil में गिरावट का असर, Government का संकेत- अब सस्ता हो सकता है हवाई सफर