By Prabhasakshi News Desk | Jul 19, 2024
पेशावर । पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकवादियों द्वारा शुक्रवार को एक पुलिस चौकी पर किए गए हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। हमला सूबे के मरदान जिले में तख्तभाई तहसील स्थित पुलिस चौकी पर हुआ। इसमें एक पुलिस कर्मी की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने हमले की निंदा की और पुलिस से मामले में रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने कहा, ‘‘ आतंकवाद का खात्मा करने के लिए यह पुलिस का बलिदान है। यह अभियान ऐसे कायराना हमलों से नहीं रुकेगा।’’