By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 02, 2021
कराची। पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ ने पाकिस्तान के गेंदबाजों के लंबे स्पैल फेंकने में नाकाम रहने के बाद आरोप लगाया है कि राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मौजूदा गेंदबाज अपने जन्म प्रमाण पत्र की तारीख से नौ से 10 साल अधिक उम्र के हैं। इस हफ्ते माउंट मोनगानुई में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में पाकिस्तान की 101 रन से हार के बाद आसिफ ने यह बयान दिया है। आसिफ ने टीम के अपने साथी रहे कामरान अकमल के यूट्यूब चैनल पर बिना किसी का नाम लिए बगैर कहा, ‘‘उनकी उम्र इतनी अधिक है। कागजों पर उम्र 17-18 साल लिखी है लेकिन असल में वे 27-28 साल के हैं।, उन्होंने कहा, ‘‘उनके अंदर 20-25 ओवर फेंकने के लिए लचीलापन नहीं है। उन्हें नहीं पता कि शरीर को कैसे झुकाना है और कुछ समय के बाद शरीर जकड़ जाता है।