दिल्ली धमाके के बाद डरा पाकिस्तान! इस्लामाबाद ब्लास्ट का भारत पर फोड़ा ठीकरा

By अभिनय आकाश | Nov 11, 2025

दिल्ली में लाल किले मेट्रो स्टेशन के पास हुए ब्लास्ट ने पूरे देश को गुस्से में ला दिया है। इस हमले के तार पुलवामा और फरीदाबाद समेत कई जगह से जुड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। और इस मामले में सलमान, तारिक, आमिर उमर समेत कईयों को पकड़ा भी गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। एनआईए, एनएसजी और दिल्ली पुलिस की टीम हाई लेवल जांच में जुट गई है। तो वहीं फरीदाबाद में भी बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू हो गया है। यह वही फरीदाबाद है जहां से दिल्ली धमाके से कुछ घंटे पहले ही एक डॉक्टर और संदिग्ध आतंकी के घर से 2500 किलो से ज्यादा विस्फोटक बरामद हुआ था।

इसे भी पढ़ें: Taliban-Pakistan की टूट गई शांति वार्ता, शहबाज के मंत्री बुरी तरह हुए बेइज्जत

दरअसल हमले के बाद पूरी रात पाकिस्तान में मीटिंगों का दौर चलता रहा। पीएम शहबाज शरीफ भी एनएसए और डीजीआईएसआई के साथ देर रात तक बैठकें करते रहे। अब हमले की घबराहट में पीएम शबाज ने राजस्थान से लगी सीमा पर वायु सेना की पेट्रोलिंग शुरू करा दी है। यही नहीं बल्कि पाकिस्तान की तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने एक इमरजेंसी बैठक की है। पूरा पाकिस्तान हाई अलर्ट पर है। यानी कि ब्लास्ट के बाद जिस तरह की चर्चा पूरे भारत में है अब पाकिस्तान को भी वही भय सता रहा है।

इसे भी पढ़ें: Pakistan का दोहरा चेहरा फिर हुआ बेनकाब, Terrorist Hafiz Saeed के संगठन के दरवाज़े पर पहुँचा शहबाज शरीफ का मंत्री

अमेरिकी दूतावास ने भारत में मौजूद अपने लोगों से लाल किले के आसपास और अन्य भीड़भाड़ वाले पर्यटक स्थलों से दूरी बनाए रखने और सतर्क रहने की सलाह दी है। इसी के साथ ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय ने भी चेतावनी जारी करते हुए अपने नागरिकों को भारत-पाकिस्तान सीमा से 10 किमी के अंदर आने वाले इलाकों में यात्रा ना करने की सलाह दी है। ब्रिटिश सरकार ने अपने लोगों को जम्मू कश्मीर और मणिपुर राज्य में ना जाने की एडवाइज़री जारी की है। वह तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के हमलों को काबुल में तालिबान शासन से जोड़ता रहा है और उसे "भारत की कठपुतली" कहता रहा है। उसने टीटीपी को भारत से जोड़ने के लिए हास्यास्पद रूप से उसका नाम फ़ितना अल हिंदुस्तान भी रखा है।

प्रमुख खबरें

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट

भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने पर जुटा, Rajnath Singh ने चुनौतियों के बीच जताया अडिग संकल्प