PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी ने भारत पर साधा निशाना, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की तैयारियों पर कही ये बात

By Kusum | Feb 01, 2025

चैंपियंस ट्रॉपी 2025 शुरू होने में अब बस कुछ ही दिन शेष हैं। लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी का मुद्दा पिछले कई महीनों से विवादित बना हुआ है। कुछ समय पहले हाइब्रिड मॉडल को लेकर बहस छिड़ी थी, लेकिन अब मैदानों की तैयारी पूरी ना होने का कारण पीसीबी पर सवाल उठ रहे हैं। बता दें कि, इस बार चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान के कंधों पर है जिस कारण इस टूर्नामेंट के मुकाबला रावलपिंडी, लाहौर और कराची में खेले जाने हैं। इन मैदानों की तस्वीर सामने आती रही हैं, कहीं निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है तो कहीं बैठने की व्यवस्थान अच्छी नहीं है। वहीं अब पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने इस पूरे मामले पर अपना बयान जारी किया है। 

मोहसिन रजा नकवी ने बिना नाम लिए भारत पर निशाना साधते हुए कहा कि, बॉर्डर के उस पार बैठे काफी सारे लोग हमारे मैदान और व्यवस्था में छोटी छोटी कमी निकालने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन उन्हें ऐसा कोई मौका नहीं मिलने वाला। हम सभी टीमों का स्वागत करेंगे, ताकी टीमों की सुरक्षा का ख्याल रखेंगे और व्यवस्था का खास ख्याल रखेंगे। पीसीबी की पूरी टीम दिन-रात मेहनत कर रही है कि टूर्नामेंट सुचारू रूप से हो सके।  

प्रमुख खबरें

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट

भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने पर जुटा, Rajnath Singh ने चुनौतियों के बीच जताया अडिग संकल्प