Pakistan की 'कबूतर' वाली साजिश नाकाम, शांति दूत लेकर आया हमले का संदेश!

By अभिनय आकाश | Aug 21, 2025

जम्मू के रेलवे स्टेशन पर हमले की धमकी भरा नोट लेकर भारत-पाकिस्तान सीमा के पास एक कबूतर के पकड़े जाने के बाद पूरे जम्मू में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने जम्मू से लगभग 40 किलोमीटर दूर आरएस पुरा सेक्टर में कबूतर को पकड़ा। कबूतर के पंजे में बंधी एक चिट्ठी पर आने वाले दिनों में जम्मू तवी रेलवे स्टेशन पर आईईडी विस्फोट की चेतावनी लिखी थी। यह नोट उर्दू और अंग्रेज़ी दोनों में लिखा गया था।

प्रमुख खबरें

केजरीवाल ने दिया Punjab Elections जल्दी होने का संकेत, Bhagwant Mann ही होंगे CM चेहरा!

अमेरिका की नाकेबंदी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, भारत के विरोध के बाद रूबियो ने किया साफ

Ayodhya Ram Mandir Donation Row: मंडलायुक्त की अध्यक्षता में SIT गठित, 15 दिन में सौंपनी होगी रिपोर्ट

JP Nadda ने साधा कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना: Himachal में ठप विकास, अधूरे Healthcare Projects