Pakistan के PIMS अस्पताल में 14 शिशुओं की मौत, AC से आग लगने के दावे पर संदेह

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 27, 2026

(सज्जाद हुसैन) इस्लामाबाद, 27 अगस्त पाकिस्तान की एक संसदीय स्वास्थ्य समिति ने बृहस्पतिवार को इस बात पर गहरा संदेह व्यक्त किया कि इस्लामाबाद के एक सरकारी अस्पताल में एयर-कंडीशनर (एसी) से निकली चिंगारी की वजह से आग लगी थी जिसमें 14 नवजात शिशुओं की जान चली गई। यह हादसा बुधवार को पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीआईएमएस) के स्त्री रोग विभाग में हुआ था। नवजात शिशुओं को बचाने में प्रशासन की नाकामी को लेकर लोगों में भारी गुस्सा है।

कुमार ने कहा कि समिति के सदस्यों को बताया गया था कि एक पुराने एसी से निकली चिंगारी ने आग भड़काई थी, लेकिन वह यंत्र काफी समय से काम ही नहीं कर रहा था। उन्हें यह भी बताया गया कि नर्सरी में लगे दो अन्य एसी एक जगह से दूसरी जगह ले जाने योग्य (पोर्टेबल) थे। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि घटना के समय वहां मौजूद कर्मचारी या सीसीटीवी फुटेज, दोनों ही यह तय नहीं कर सके कि चिंगारी वास्तव में कहां से निकली थी।

कुमार ने कहा, हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि आग किस स्रोत से लगी, यह किसी को नहीं पता। उन्होंने बताया कि समिति ने पीआईएमएस के कार्यकारी निदेशक से पूछा था कि क्या सीसीटीवी फुटेज में आग पुराने एयर-कंडीशनर से शुरू होती दिख रही है, तो उनका जवाब ना था। इसलिए समिति अब यह पता लगाना चाहती है कि कहीं आग की शुरुआत बिजली की वायरिंग या ऑक्सीजन की पाइपलाइन से तो नहीं हुई थी।

प्रमुख खबरें

CBI Investigation से पहले फैसला क्यों? Ankita Bhandari केस में बोले Rahul Gandhi- पीड़ितों की आवाज दबाती है सरकार

Smriti Mandhana की अगुवाई में Zimbabwe से पहली द्विपक्षीय T20 सीरीज खेलेगा भारत

Parminder Singh Jhota की हत्या पर Punjab Bandh, Amritsar में भारी पुलिस बल तैनात

Pakistan Funding से भारत में अराजकता फैलाने की साजिश: अभिनेता Imran Khan पर Kirit Somaiya का गंभीर आरोप