पहले यार के हथियार से पाकिस्तानी मंसूबों को किया ध्वस्त, फिर दोस्त के खास दिन को भारत ने अपनी उपस्थिति से बनाया और विशेष

By अभिनय आकाश | May 09, 2025

एक तरफ पाकिस्तान पर भारत कहर बनकर टूट पड़ा है तो दूसरी तरफ पाकिस्तान दुनियाभर में जाकर मदद का हाथ फैला रहा है। पाकिस्तान को इस समय भारत के कहर से बचने के लिए एक अदद मदद की उम्मीद है। इस मदद में वो चीन से लेकर तुर्की तक और तुर्की से लेकर रूस की तरफ देख रहा है। अमेरिका के दर पर जाकर तो पाकिस्तान ने हाथ फैला लिए। लेकिन अभी तक पाकिस्तान को अब तक कोई उम्मीद नजर नहीं आई है। इन सब के बीच रूस में एक बड़ी बैठक हो रही है। इस बैठक में भारत के रक्षा राज्य मंत्री मौजूद हैं और साथ ही रूसी पक्ष भी उपस्थित है। रूस और भारत के बीच में ये मुलाकात ऐसे वक्त में हो रही है जब भारत और पाकिस्तान के बीच जंग जैसे हालात बने हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: आपको दोस्त रूस का पूरा समर्थन, पुतिन ने मोदी को फोन कर पाकिस्तान पर क्या कहा?

भारत के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ रूस के विक्ट्री डे परेड में मौजूद हैं। रूस की तरफ से अपने विक्ट्री डे परेड में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुलाया गया था। लेकिन पीएम मोदी ने पहलगाम अटैक के बाद रूस जाने का प्रोग्राम टाल दिया था। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भी मॉस्को में शिरकत करने की बात टल गई थी। ऐसे में भारत के पक्के दोस्त रूस के खास दिन और विशेष बनाने के लिए हिंदुस्तान की मौजूदगी होनी तो जरूरी थी ही। इसलिए भारत की तरफ से रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने इसमें शिरकत की।

इसे भी पढ़ें: Russia में बैठकर भारत के खिलाफ पाकिस्तान रच रहा साजिश? सर्गेई लावरोव ने जयशंकर को लगा दिया फोन

रूस ने द्वितीय विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी की हार की 80वीं बरसी के अवसर पर शुक्रवार को यहां रेड स्क्वायर पर सैन्य परेड निकाली जिसमें राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ ही चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग तथा ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा और भारत की तरफ से रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ शामिल हुए। 

 Stay updated with Latest International News in Hindi on Prabhasakshi

प्रमुख खबरें

Kriti Sanon ने यूके में सेलिब्रेट किया बर्थडे, BF Kabir Bahia की खास पोस्ट ने खींचा सबका ध्यान

सर्वेश कुशारे ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में ऊंची कूद में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने

Jauhar University पर सियासी घमासान: इमरान प्रतापगढ़ी बोले, बदले की भावना से शिक्षण संस्थान तोड़ना साजिश

Eye Flu Cases rising: देशभर में संक्रामक आई फ्लू का तांडव, डॉक्टर्स से जानें Symptoms और जरूरी सावधानी