पाकिस्तान के पीएम की खुली पोल, खाड़ी देश से गिफ्ट में मिली महंगी खड़ी को बेचा

By टीम प्रभासाक्षी | Oct 21, 2021

नयी दिल्ली। इमरान के पाकिस्तानी सत्ता में आने से पहले एक नया पाकिस्तान बनाने के दावे की अब पोल खुलती जा रही है उन्हें न केवल देश को कंगाल बना दिया है बल्कि सरकारी संपत्ति को भी धीरे-धीरे हड़पने का काम भी शुरू कर दिया है। दरअसल इमरान खान ने विदेशों से मिलने वाले तोहफों को चुपचाप बेच रहे हैं। आपको बता दें कि पाकिस्तान की विपक्षी पार्टियों ने इल्ज़ाम लगाया है कि इमरान खान ने दूसरे देशों से मिले तोहफों को गैर-कानूनी तरीके से बेचा, जिनमें खड़ी देश के प्रिंस से मिली 10 लाख डॉलर की महंगी घड़ी भी शामिल है।

राष्ट्र संपत्ति होते हैं ये तोहफे

हिन्दुस्तान न्यूज़ के मुताबिक- नियम के आधार पर दूसरे देशों से मिले तोहफे राष्ट्र संपत्ति होते हैं। आपको बता दें, संवैधानिक पदों पर बैठे राष्ट्र प्रमुखों और अधिकारियों के बीच आधिकारिक दौरों पर तोहफों का आदान-प्रदान होता रहता है लेकिन पाकिस्तान में गिफ्ट डिपोजिटरी नियमों के तहत, ये तोहफे राष्ट्र की संपत्ति हैं। जब तक इनकी खुली नीलामी ना हो जाए ये राष्ट्र की संपत्ति ही रहेंगे। नियमों के के अनुसार केवल10 हजार रुपए से कम के तोहफे अधिकारी रख सकते हैं।  

    

ट्वीट कर पीएम खोली पोल

PML-N की उपाध्यक्ष मरयम नवाज ने उर्दू में ट्वीट ज़रिये इसके बारे में बताया कि और कहा, ''इमरान खान ने दूसरे देशों से मिले तोहफों को बेच दिया है। पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी ने कहा, ''खलीफा हजरत उमर (पैगंबर मुहम्मद के साथी) अपनी कमीज और लबादे के लिए जवाबदेह थे और एक तरफ आपने (इमरान खान) तोषाखाने के तोहफे लूटे और आप मदीने जैसा राज स्थापित करने की बात करते हो? कैसे कोई व्यक्ति इतना असंवेदनशील, बहरा, गूंगा और अंधा हो सकता है?''

प्रिंस से मिली महंगी घड़ी भी बेची

इमरान खान के ऊपर विपक्षी गठबंधन पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने कहा कि ऐसी खबरें हैं कि प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक प्रिंस से मिली महंगी घड़ी को बेच दिया है। यह शर्मनाक है। सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें चल रही हैं कि इमरान खान को एक खाड़ी देश के एक राजकुमार ने 10 लाख अमेरिकी डॉलर की घड़ी उपहार में दी थी। घड़ी को दुबई में खान के एक करीबी ने 10 लाख डॉलर में बेच दिया और पैसे इमरान खान को दिए। हिन्दुस्तान न्यूज़ के अनुसार ऐसा भी कहा जा रहा है कि प्रिंस को भी तोहफे की बिक्री का पता चला है। 

प्रमुख खबरें

पागलों के हाथ में नहीं दे सकते एटम बम... ट्रंप बोले- अभी और लंबा चलेगा ईरान युद्ध

Lucknow के KGMU का Video दिखाकर भड़के Akhilesh Yadav, कहा- यह AI नहीं, असली हकीकत है

West Bengal नतीजों से पहले TMC का सुप्रीम दांव फेल, Election Commission के सर्कुलर पर लगी मुहर

Smartphone की ये Secret Setting है कमाल! बिना बटन दबाए Screen Lock करें, जानें ये Smart Trick