जहांगीरपुरी हिंसा पर पाकिस्तान के जहरीले बोल, मुस्लिमों को निशाना बनाने का लगाया आरोप

By अंकित सिंह | Apr 19, 2022

भले पाकिस्तान में सत्ता परिवर्तन हुआ है। लेकिन भारत को लेकर उसके जहरीले बयान कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। पाकिस्तान में नई नवेली शहबाज शरीफ की नेतृत्व वाली सरकार ने भी भारत के खिलाफ बयान देना शुरू कर दिया है। पहले ही शहबाज शरीफ ने कश्मीर राग अलाप लिया था। अब पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भारत को लेकर अजीबोगरीब बयान दिया है। दरअसल, पाकिस्तान की ओर से हाल में ही दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हुई हिंसा पर प्रतिक्रिया दी गई है। इसको लेकर पहले तो पाकिस्तान ने कड़ी निंदा की है। पाकिस्तान की ओर से आरोप लगाया गया है कि भारत के कई शहरों में मुस्लिम समुदायों पर लगातार हमले की कोशिश की जा रही है और इन हमलों को कट्टर हिंदुओं की ओर से अंजाम दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें: जहांगीरपुरी हिंसा मामले में 25 लोग गिरफ्तार, अमित शाह ने दिए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश

फिलहाल इसको लेकर भारत की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। हालांकि सरकारी सूत्रों ने कहा है कि पाकिस्तान को अपने यहां देखना चाहिए। पाकिस्तान को जाति और धार्मिक अल्पसंख्यकों को सताया जाने की अपने रिकॉर्ड के बारे में पड़ताल करनी चाहिए। पाकिस्तान की ओर से दावा किया गया है कि जहांगीरपुरी की घटना फरवरी 2020 की घटना की याद दिलाती है जहां मुस्लिम समुदाय को अलग-थलग करने और निर्वासित करने की साजिश रची गई थी। इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि भारत के हिंदू राष्ट्र की ओर तेजी से झुकाव की ओर यह तमाम चीजें दर्शाता है। मध्यप्रदेश और गुजरात में मुस्लिमों के घरों को बर्बाद किए जा रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने INDIA Bloc को चाय पर बुलाया; कहा- Save Democracy आंदोलन रहेगा जारी

UP में 68 हजार ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़कर हुआ 3,500 रुपये, CM Yogi ने दी मंजूरी

पटना के Gandhi Maidan में AISA और RYA का प्रदर्शन, CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग

Rahul Gandhi Defamation Case: सुल्तानपुर की MP-MLA Court 26 अक्टूबर को सुनाएगी फैसला