इस्लामाबाद में भारत समर्थक बैनर को पाक पुलिस ने हटाया, एक शख्स गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 07, 2019

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी में उच्च सुरक्षा वाले‘ रेड जोन’ समेत विभिन्न हिस्सों में जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा हटाने के भारत के फैसले की तारीफ करने वाले बैनरों को अधिकारियों ने हटा दिया और इस संबंध में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। ‘‘अखंड भारत’’ को दिखाने वाले इन बैनरों में पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के मौजूदा राज्यों के हिस्सों को दिखाया गया है और बलूचिस्तान के बारे में चेतावनियां दी गई हैं।

इसे भी पढ़ें: निधन से पहले सुषमा स्वराज ने हरीश साल्वे को किया था फोन

अखबार की खबर के मुताबिक, इस्लामाबाद के जिला मजिस्ट्रेट ने जांच के आदेश दिए हैं कि बैनर हटाने में तकरीबन पांच घंटे की देरी क्यों की गई। खबर में बताया गया कि प्रारंभिक जांच में पाया गया कि मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग मंगलवार को सुबह एफ-6 सेक्टर में दिखाई दिए और उन्होंने खंभों पर बैनर लगाए। सेफ सिटी प्रोजेक्ट के कैमरों में यह हरकत कैद हो गई। पुलिस ने इस संबंध में मंगलवार शाम को ‘ब्लू एरिया’ से एक व्यक्ति को पकड़ा।

प्रमुख खबरें

मोदी का वादा याद दिलाकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में प्रस्ताव पेश: उमर अब्दुल्ला ने केंद्र से मांगा पूर्ण राज्य का दर्जा

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!