अमेरिका के साथ संबध और सुधारना चाहता है पाकिस्तान, पेश की नई योजना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2021

इस्लामाबाद। अमेरिका के साथ संबंधों में ‘‘महत्वपूर्ण बदलाव’’ की मांग करते हुए पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मुईद यूसुफ ने अमेरिका के अपने समकक्ष जैक सुलिवान को द्विपक्षीय संबंधों को सुरक्षा तथा रक्षा पर नहीं बल्कि अर्थव्यवस्था और व्यापार के आधार पर बढ़ाने की रूपरेखा पेश की। मीडिया में आयी एक खबर में बुधवार को यह जानकारी दी गई। इस महीने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) बने यूसुफ ने रविवार को जिनेवा में सुलिवान से मुलाकात की। पहली बार व्यक्तिगत तौर पर उच्च स्तरीय बैठक में पाकिस्तानी और अमेरिकी एनएसए ने द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर व्यापक बातचीत की। पूर्व के चलन को तोड़ते हुए यूसुफ ने पाकिस्तानी योजना पेश करते हुए अमेरिका के साथ सुरक्षा और रक्षा पर नहीं, बल्कि अर्थव्यवस्था, व्यापार और कारोबार के आधार पर अमेरिका के साथ द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। मामले से जुड़े सूत्रों ने ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ को बताया कि जहां तक अमेरिका के साथ रिश्तों की बात है तो पाकिस्तान अपने रुख में ‘‘महत्वपूर्ण बदलाव’’ कर रहा है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य