Pakistan के प्रधानमंत्री Shahbaz Sharif अगले सप्ताह चीन की यात्रा पर जायेंगे

By Prabhasakshi News Desk | May 31, 2024

इस्लामाबाद/बीजिंग । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ मंगलवार को चीन की पांच दिवसीय यात्रा पर जायेंगे। इस दौरान वह चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ वार्ता करेंगे। वार्ता के दौरान द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए संयुक्त रूप से एक खाका तैयार किया जायेगा। ये दोनों देश अरबों डॉलर के चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) के तहत सहयोग बढ़ाना चाहते हैं। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने शुक्रवार को इस्लामाबाद में अपनी साप्ताहिक प्रेस वार्ता में कहा कि शरीफ राष्ट्रपति चिनफिंग के निमंत्रण पर चार से आठ जून तक चीन में रहेंगे। 

उन्होंने कहा कि चीन और पाकिस्तान रणनीतिक साझेदार हैं और दोनों देशों की मित्रता समय की कसौटी पर खरी उतरी है तथा यह साझेदारी मजबूत और स्थिर बनी हुई है। बीजिंग के अलावा, 72 वर्षीय शरीफ गुआंग्डोंग और शानक्सी प्रांतों का भी दौरा करेंगे। माओ ने कहा कि दोनों पक्षों ने अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मामलों में भी अच्छा संचार और समन्वय बनाए रखा है। माओ ने कहा, ‘‘चीन इस यात्रा के माध्यम से पाकिस्तान के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार है, ताकि हमारी रणनीतिक साझेदारी में और अधिक प्रगति हो सके।’’ इस बीच प्रधानमंत्री शरीफ ने चीन की अपनी आगामी यात्रा के संबंध में इस्लामाबाद में शुक्रवार को एक बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में चीनी कंपनियों को पाकिस्तान में उद्योग स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु एक कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया गया। शरीफ ने आश्वासन दिया कि पाकिस्तान चीन के उद्योगपतियों और निवेशकों को हर संभव सुविधा प्रदान करेगा।

प्रमुख खबरें

Rajasthan Municipal Election Result: 4179 वार्ड जीतकर BJP आगे, 4 नगर निगमों में स्पष्ट बहुमत

Afghanistan में Mujahideen ने पकड़ा, Kerala की महिला Travel Vlogger Backpacker Arunima का दावा

बारां नगर परिषद में AAP का परचम, 60 में से 31 सीटें जीतकर तोड़ा कांग्रेस का 15 साल का राज

HFCL का बड़ा फैसला, क्षमता विस्तार के लिए Capex बढ़ाकर 1800 करोड़ रुपये किया