पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शरीफ दुनिया भर की सरकारों के शिखर सम्मेलन में शामिल होने यूएई जायेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 10, 2025

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ दुबई में आयोजित हो रहे दुनिया भर की सरकारों के शिखर सम्मेलन (डब्ल्यूजीएस) में शामिल होने के लिए सोमवार को दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जाएंगे।

इसमें कहा गया है, ‘‘शिखर सम्मेलन में बड़ी संख्या में राष्ट्राध्यक्ष/शासन प्रमुख, वैश्विक नीति निर्माता और निजी क्षेत्र की अग्रणी हस्तियां शासन, नवाचार और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के भविष्य पर चर्चा करने के लिए एकत्र होंगी।’’

बयान के अनुसार प्रधानमंत्री के साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी जाएगा जिसमें उपप्रधानमंत्री/विदेश मंत्री इशाक डार और मंत्रिमंडल के अन्य प्रमुख सदस्य शामिल होंगे, जो संयुक्त अरब अमीरात और अन्य वैश्विक साझेदारों के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने के लिए पाकिस्तान की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

संयुक्त अरब अमीरात में पाकिस्तानी प्रवासी समुदाय, जो दुनियाभर में दूसरा सबसे बड़ा पाकिस्तानी प्रवासी समुदाय है, दोनों देशों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और साथ ही दोनों देशों के बीच एक सेतु का काम भी कर रहा है।

प्रमुख खबरें

BJP अपने दरवाजे बंद करती है, तो...सपा संग गठबंधन की अटकलों पर संजय निषाद ने खुद सारी स्थिति साफ कर दी

जब कैटरीना कैफ की पार्टी में टकराए दो खान! 2008 का वो ऐतिहासिक झगड़ा जिसने बॉलीवुड को दो हिस्सों में बांट दिया था

एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने और टॉप 50 रैंकिंग पर Syndrela Das की नजर

Saudi Arabia ने हूतियों पर दागी मेड इन चाइना मिसाइल, यमन के रेगिस्तान में ही जा गिरी