Pakistan ने संयुक्त राष्ट्र में उठाया राम मंदिर और CAA का मुद्दा, भारत ने 'Broken record' बताया

By अभिनय आकाश | Mar 16, 2024

संयुक्त राष्ट्र महासभा में इस्लामाबाद के दूत द्वारा अयोध्या में राम मंदिर और नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) का मुद्दा उठाने के बाद भारत ने पाकिस्तान की इंटरनेशनल बेइज्जती करते हुए उसे ब्रोकन रिकॉर्ड बताया। यूएनजीए की पूर्ण बैठक के दौरान पाकिस्तान के राजदूत मुनीर अकरम द्वारा की गई टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि राजदूत रुचिरा कंबोज ने कहा कि पड़ोसी देश सीमित और गुमराह दृष्टिकोण के साथ दुखद रूप से स्थिर बने हुए हैं। बता दें कि पाक राजदूत मुनीर अकरम ने अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह और नागरिकता संशोधन अधिनियम के कार्यान्वयन का भी जिक्र किया। इस पर आपत्ति जताते हुए कंबोज ने कहा कि मेरे देश से संबंधित मामलों पर इस प्रतिनिधिमंडल के सीमित व गुमराह दृष्टिकोण से रूबरू होना वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है। 

इसे भी पढ़ें: Champions Trophy 2025 पर ICC का रुख, BCCI को सरकार की मर्जी के खिलाफ पाकिस्तान जाने को नहीं कहेगा आईसीसी

भारतीय दूत की टिप्पणी संयुक्त राष्ट्र महासभा में 'इस्लामोफोबिया से निपटने के उपायों' पर एक प्रस्ताव पर भारत की स्थिति को स्पष्ट करते हुए एक बयान देते समय की गई थी। महासभा ने पाकिस्तान द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव को अपनाया, जिसके पक्ष में 115 देशों ने मतदान किया, विपक्ष में किसी ने भी मतदान नहीं किया और भारत, ब्राजील, फ्रांस, जर्मनी, इटली, यूक्रेन और ब्रिटेन सहित 44 देशों ने मतदान में भाग नहीं लिया। 

प्रमुख खबरें

राहुल गांधी का BJP सरकार पर हमला, बोले - लाठियों से सवाल नहीं दबेंगे, Bihar के BPSC छात्रों को न्याय दो

Nepal Flash Flood: रसुवा और नुवाकोट में तबाही, 4 की मौत और 13 हाइड्रो प्रोजेक्ट क्षतिग्रस्त

Samantha Ruth Prabhu ने Pregnancy के दौरान Gym में की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

Bihar BSFC Recruitment 2026: बिहार में 259 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, जानें Eligibility और Selection Process