Pakistan को मिला चीन का फ्लाइंग टैंक, भारत के अपाचे के आगे टिक पाएगा?

By अभिनय आकाश | Aug 20, 2026

कंगाली की कगार पर खड़ा पाकिस्तान अपनी सेना को मजबूत करने के लिए पूरी तरह चीन की गोद में जाकर बैठ गया है। खबर है कि पाकिस्तानी सेना ने चीन के सबसे घातक अटैक हेलीकॉप्टर Z10 एमई को अपने बेड़े में शामिल कर लिया है। चीन का दावा है कि यह हेलीकॉप्टर अमेरिकी अपाचे को टक्कर देता है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या चीन का यह नया हथियार भारतीय वायुसेना और सेना के सबसे घातक शिकारी अपाचे हेलीकॉप्टर के सामने टिक पाएगा। पाकिस्तान को चीन से एक नया खिलौना मिल गया है। नाम है Z10 एमme। यह चीन का वो मीडियम वेट अटैक हेलीकॉप्टर है जिसे वो दुनिया के सामने अमेरिकी अपाचे के ऑप्शन के तौर पर पेश करता रहा है। पाकिस्तानी सेना काफी समय से एक आधुनिक अटैक हेलीकॉप्टर की तलाश में थी। इसके लिए उसने सबसे पहले अमेरिकी एए वन जेड हेलीकॉप्टर की खरीद को लेकर समझौता किया था। हालांकि बाद में यह समझौता अटक गया और अमेरिका ने डिलीवरी देने से मना कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान ने तुर्की का रुख किया। पाकिस्तान ने तुर्की के T129 अटैक हेलीकॉप्टर की खरीद में रुचि दिखाई।

इसे भी पढ़ें: लाल किले से बोल रहे थे मोदी, इजरायल ने बड़ा खेल कर दिया!

क्या यह भारत के अपाचे के लिए चुनौती बनेगा? 

रक्षा एक्सपर्ट्स की मानें तो Z10 एमए के आने से पाकिस्तान की टैंक रोधी और ऊंचाई वाले इलाकों में लड़ने की क्षमता निश्चित तौर पर बढ़ी है। लेकिन जब मुकाबला भारत के अपाचे से होगा तो चीन की यह तकनीक बोनी नजर आएगी। अपाचे का मारक वजन Z10ME से करीब दो गुना है। अपाचे में लगा लॉन्गबो रडार और हेल फायर मिसाइल इसे दुनिया का सबसे अचूक शिकारी बनाती है। सबसे बड़ी बात भारत के पास पहले से ही स्वदेशी प्रचंड हेलीकॉप्टर मौजूद है जो 15,000 फीट से ज्यादा की ऊंचाई पर यानी सियाचीन जैसे इलाकों में दुनिया का सबसे बेहतरीन परफॉर्मर है। पाकिस्तान के इस चाल से भारतीय सेनाएं सतर्क जरूर हैं, लेकिन उनके हौसले और तकनीक के आगे चीन के Z10 का टिकना बेहद मुश्किल है। 

प्रमुख खबरें

जिस वंदे मातरम को गाकर शहीदों ने चूमा था फांसी का फंदा, वोट बैंक के लिए कांग्रेस कर रही उसी का अपमान हुआ! अमित शाह का तीखा हमला

Nayyi Navelli Motion Poster: लाल साड़ी पहने राक्षस का गला घोंटती दिखीं Yami Gautam

Raksha Bandhan 2026 पर Chandra Grahan का साया: Rahu-Moon Yuti से इन 3 राशियों की बढ़ेगी Tension

India vs Sri Lanka Galle Test | गाले टेस्ट में मानव सुथार का जलवा... 10 विकेट चटकाकर भारत को याद दिलाई क्लासिकल स्पिन की असली कला