26/11 हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद दोषी करार

By अभिनय आकाश | Aug 07, 2019

मोस्ट वांटेड आतंकवादी हाफिज सईद को पाकिस्तान की गुजरांवाला कोर्ट ने दोषी ठहराया। इस मामले को पाकिस्तान के गुजरात में ट्रांसफर कर दिया गया है। आतंकी गुट जमात-उद-दावा के सरगना और 26/11 के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को गुजरात शिफ्ट किया गया। पाकिस्तान के काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट ने हाफिज सईद को मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फंडिंग के मामले में गिरफ्तार किया था।

इसे भी पढ़ें: नए संशोधनों के बाद हाफिज सईद और मसूद अजहर पर कानूनी शिकंजा कसना होगा आसान

बता दें कि इमरान की अमेरिका यात्रा से ठीक पहले पाकिस्तान ने दस मिलियन यूएस डॉलर के इनामी आतंकी हाफिज को गिरफ्तार कर लिया गया था। आतंकी गतिविधियों को आर्थिक मदद देने के आरोपों के चलते पाकिस्तान के काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट ने हाफिज की गिरफ्तारी की थी। इससे पहले भी हाफिज को गिरफ्तार कई मामलों में हुई थी लेकिन हर बार उसे रिहा कर दिया जाता रहा है। इससे पहले दिसंबर 2001, मई 2002, अक्‍टूबर 2002, अगस्‍त 2006 में दो बार, दिसंबर 2008, सितंबर 2009, जनवरी 2017 में भी हाफिज को गिरफ्तार किया गया था लेकिन बाद में उसे आतंक की ड्यूटी पर लौटने के लिए छोड़ दिया गया।

प्रमुख खबरें

Maharashtra के रायगढ़ जिले में लैंडिंग के दौरान निजी हेलीकॉप्टर के झुक जाने से पायलट घायल

Prajwal Revanna Sex Scandal | सेक्स टेप कांड में कर्नाटक के सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज

Joe Biden ने भारत, चीन, रूस, जापान पर विदेशियों से द्वेष रखने का आरोप लगाया

Rahul Gandhi from Raebareli | कांग्रेस ने रायबरेली से राहुल गांधी को मैदान में उतारा, आज भरेंगे पर्चा, अमेठी से जानिए कौन देगा स्मृति ईरानी को टक्कर