तालिबान समर्थक इमरान सरकार ने खूंखार आतंकवादी मुल्ला मोहम्मद रसूल को किया रिहा

By अनुराग गुप्ता | Aug 18, 2021

काबुल। अफगानिस्तान में तालिबानियों की वापसी का पाकिस्तान की इमरान खान सरकार ने समर्थन किया था और अब तालिबानियों को खुश करने के लिए एक आतंकवादी को रिहा कर दिया है। बता दें कि पाकिस्तान ने तालिबान के मुल्ला मोहम्मद रसूल को रिहा कर दिया है। पिछले पांच सालों से मुल्ला मोहम्मद रसूल पाकिस्तान की जेल में कैद था लेकिन अब उसे आजाद कर दिया गया है। 

पिछले एक सप्ताह में तालिबानियों ने 2,300 आतंकवादियों को रिहा कर दिया है। इन आतंकवादियों को काबुल, कंधार और बगराम जेल से रिहाई मिली है और अब पाकिस्तान भी तालिबान के समर्थकों को रिहा कर रहा है। 

इसे भी पढ़ें: अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा, महिलाओं के लिए 20 साल की प्रगति रातों-रात गायब हुई 

गौरतलब है कि इमरान खान तालिबान द्वारा काबुल पर नियंत्रण किए जाने का समर्थन करते हुए दिखे और उन्होंने कहा था कि अफगानिस्तान ने गुलामी की जंजीरों को तोड़ दिया है। अफगानिस्तान में लंबे समय से चला आ रहा संघर्ष रविवार को उस समय चरम पर पहुंच गया जब तालिबान ने काबुल में प्रवेश किया और राष्ट्रपति के महल पर कब्जा कर लिया। 

प्रमुख खबरें

Womens Asia Cup 2026 | BCCI का बड़ा फैसला, भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मोहसिन नकवी से नहीं ली ट्रॉफी

G20 Energy Meet के लिए Houston पहुंचे Manohar Lal, भारतीय प्रवासियों के योगदान को सराहा

Teej 2026: अखंड सौभाग्य और सुयोग्य वर के लिए 14 सितंबर को रखा जा रहा Hartalika Teej का निर्जला व्रत

Archery World Cup Final: धीरज बोम्मादेवरा ने रचा इतिहास, मेक्सिको में जीता ऐतिहासिक Gold Medal