Pakistan Blast: बम धमाके से दहला पाकिस्तान, विस्फोट में 4 लोगों की मौत

By अभिनय आकाश | Apr 10, 2023

पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिमी शहर क्वेटा में सोमवार को एक बाजार में पुलिस वाहन को निशाना बनाकर किए गए बम विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। अस्पताल के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। क्वेटा अस्पताल के प्रवक्ता वसीम बेग ने रायटर को बताया कि सिविल अस्पताल में हमें अब तक चार शव और 11 घायल मिले हैं।  धमाका क्वेटा के कंधारी बाजार में एक पुलिस वाहन को निशाना बनाकर किया गया है। पुलिस को शुरुआती जांच में पता लगा है कि हमले में कई लोग घायल हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: Morarji Desai Death Anniversary: भारत के एकमात्र राजनेता, जिन्हें भारत-पाकिस्तान से मिला सर्वोच्च सम्मान, 81 साल की उम्र में बने थे पीएम

इससे पहले शनिवार को खैबर कबायली जिले की बारा तहसील में एक धमाका हुआ था। जिसमें कम से कम 2 सैनिकों की मौत हो गई थी। न्यूज एजेंसी डॉन ने पाकिस्तानी सेना के हवाले से ये जानकारी दी थी। इस धमाके में नायब सूबेदार हजरत गुल और सिपाही नजीर उल्लाह महसूद की मौत हो गई थी। ये एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस विस्फोट था। 

प्रमुख खबरें

Electronics Sector में भारी निवेश: सरकार ने 7,877 करोड़ के 31 Investment Proposals को दी मंजूरी

Prahlad Joshi ने NTA को दिया युद्ध स्तर पर Exam सुधार का आदेश, 50 कर्मचारी बर्खास्त

Delhi Excise Policy: HC ने Kejriwal, Sisodia को CBI की नई दलीलों पर दिया 4 हफ्ते का समय

Piyush Goyal को BJP में बड़ी जिम्मेदारी, क्या Modi Cabinet में अब होगा फेरबदल?