By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 02, 2026
पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के सात आतंकवादियों को मार गिराया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार, यह अभियान अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान जिले में चलाया गया।
अफगानिस्तान की सीमा से लगे खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पिछले कुछ वर्षों से आतंकवादी हिंसा, सीमा पार से लड़ाकों की आवाजाही और लगातार सैन्य अभियानों के कारण अस्थिरता बनी हुई है। नवंबर 2022 में पाकिस्तानी सरकार के साथ संघर्षविराम समझौता समाप्त होने के बाद से टीटीपी ने अफगानिस्तान की सीमा से लगे इस प्रांत में लगातार हमले किए हैं।