पाकिस्तान : सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा में चार आतंकवादियों को मार गिराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2025

पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में खुफिया जानकारी पर आधारित अभियान में चार आतंकवादियों को मार गिराया। सेना की मीडिया शाखा ने बृहस्पतिवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

बयान में कहा गया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के आधार पर डेरा इस्माइल खान जिले के मद्दी में एक अभियान चलाया। इसमें कहा गया है, ‘‘अभियान के दौरान, सैनिकों ने आतंकियों के ठिकाने का पता लगाकर चार आतंकवादियों को मार गिराया।’’ बयान में कहा गया कि इस भीषण गोलीबारी के दौरान एक सैनिक भी मारा गया।

प्रमुख खबरें

चाय-कॉफी की जगह इस ठंड पिएं 7 देसी Winter Soup, शरीर को मिलेगी पूरी गर्माहट

Bharat Summit में बोले Rahul Gandhi, हम PM Modi और BJP को हराने के लिए तैयार हैं

KPSC भर्ती मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व अध्यक्ष व IAS अधिकारी की 1.22 करोड़ की संपत्ति जब्त

74 देशों में Microsoft 365 ठप होने के बाद भी भारत की Government Email सुरक्षित