T20 World Cup: पाकिस्तान की शर्मनाक हरकत, भारत के मेजबान होने के बावजूद अपनी जर्सी पर लिखा UAE का नाम

By अंकित सिंह | Oct 08, 2021

ऐसा लगता है कि पाकिस्तान को भारत की हर चीज से नफरत सी है। यही कारण है कि उसने खेल की दुनिया में भी एक शर्मनाक हरकत कर दी है जिसकी वजह से उसकी खूब आलोचना हो रही है। दरअसल, T20 वर्ल्ड कप 2021 का आयोजन यूएई में हो रहा है। हालांकि इसकी मेजबानी भारत ही कर रहा है। भारत में इस बार टी-20 विश्व कप का आयोजन होना था लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इसे यूएई और ओमान में शिफ्ट किया गया। मेजबान होने के नाते सभी देश अपनी जर्सी पर भारत का नाम लिख रहे हैं। लेकिन पाकिस्तान ने वहां यूएई का नाम लिखा है।

इसे भी पढ़ें: IPL Updates 2021। प्लेऑफ के लिए होगी कड़ी टक्कर, MI को चाहिए किस्मत का साथ

हालांकि अब यह भी कहा जा रहा है कि अगर पाकिस्तान की ओर से ऐसा किया जाता है तो आईसीसी उसके खिलाफ एक्शन ले सकता है। अब तक के स्कॉटलैंड और नीदरलैंड ने अपनी-अपनी जर्सी का ऐलान किया है। आपको बता दें कि उद्घाटन मैच 17 अक्टूबर को होगा। जबकि ग्रुप 2 की शुरुआत भारत और पाकिस्तान के बीच 24 अक्टूबर को होने वाले मुकाबलों के साथ होगी। 

  

प्रमुख खबरें

India और Bangladesh व्यापार बढ़ाने के लिए बनाएंगे संयुक्त Joint Task Force

West Bengal: पुलिस पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में AJUP नेता नसीम शेख गिरफ्तार

Manoj Sinha ने SMVDSB बैठक में कटरा के International Museum of Goddess की समीक्षा की

यूपी में आंबेडकर की 151 मूर्तियां क्षतिग्रस्त, केवल 14 गिरफ्तारियां: Akhilesh Yadav