हाफिज सईद पर आरोप तय होने पर अमेरिका ने पाक से सुनावाई तेज करने को कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 12, 2019

वाशिंगटन। अमेरिका ने पाकिस्तान को मुंबई आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड और प्रतिबंधित जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दायित्वों की तर्ज पर ‘‘पूर्ण रूप से मुकदमा चलाने’’ और ‘‘तेजी से सुनवाई’’ करने को कहा है। पाकिस्तान की आतंकवाद विरोधी अदालत ने बुधवार को सईद और तीन करीबी सहयोगियों के खिलाफ ‘‘आतंकवाद के वित्तपोषण’’ के आरोप तय किए थे। इसके कुछ घंटे बाद अमेरिका की यह प्रतिक्रिया सामने आई है।

दक्षिण और मध्य एशिया की कार्यवाहक सहायक विदेश मंत्री एलिस जी वेल्स ने बुधवार को ट्वीट किया कि हम हाफिज सईद और उसके साथियों पर आरोप तय किए जाने का स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि हम पाकिस्तान से अपील करते हैं कि वह आतंकवाद के वित्त पोषण को बंद करने और 26/11 जैसे आतंकवादी हमलों के दोषियों को सजा दिलाने के लिए अपने अंतरराष्ट्रीय दायित्वों के अनुसार पूर्ण रूप से मुकदमा चलाए और तीव्र सुनवाई करें।

इसे भी पढ़ें: मुंबई हमले के मास्‍टरमाइंड हाफिज सईद के खिलाफ आरोप तय

लाहौर की आतंकवाद विरोधी अदालत ने सईद, हाफिज अब्दुल सलाम बिन मुहम्मद, मुहम्मद अशरफ और जफर इकबाल पर उनकी मौजूदगी में आरोप तय किए थे। गौरतलब है कि आतंकवाद को मुहैया कराए जाने वाले धन की निगरानी करने वाली अंतरराष्ट्रीय निगरानी संस्था वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) ने पाकिस्तान को चेतावनी दी थी कि यदि अगली फरवरी तक आतंकवाद के वित्तपोषण पर नियंत्रण नहीं किया जाता है तो उसे काली सूची में डाल दिया जायेगा।

प्रमुख खबरें

Flatmate के साथ सुकून से रहना है तो पहले ही दिन तय कर लें ये जरूरी नियम

Festive Season में मेहमानों के लिए झटपट बनाएं 3 टेस्टी Mushroom Snacks

Election Commission के मुद्दों पर 30 सितंबर को दिल्ली में बैठक करेगा INDIA गठबंधन

Anahat Singh और Abhay Singh एशियाई खेलों के फाइनल में, Olympic 2028 कोटा से एक कदम दूर