Pakistan के Faisalabad Airport पर 92 सिख तीर्थयात्रियों को भारत जाने वाली फ्लाइट से रोका

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 11, 2026

(एम जुल्करनैन) लाहौर, 11 सितंबर उत्तराखंड स्थित श्री हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा के लिए वीजा हासिल करने वाले 90 से अधिक पाकिस्तानी सिखों को शुक्रवार को आव्रजन अधिकारियों ने उड़ान में सवार होने से रोक दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि महिलाओं और बच्चों समेत 92 पाकिस्तानी सिख एक उड़ान में सवार होने के लिए फैसलाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे थे।

इसके बाद ही उन्हें अपने गंतव्य के लिए आगे जाने की अनुमति दी जाएगी।’’ फिलहाल पाकिस्तान और भारत के बीच हवाई, रेल या सड़क मार्ग से कोई सीधा संपर्क नहीं है। संघीय सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि संबंधित सिखों ने अपने स्तर पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के माध्यम से भारतीय वीजा की व्यवस्था की थी। अधिकारी ने कहा कि उन्हें यात्रा के लिए पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के साथ समन्वय करना चाहिए था और भारत में प्रवेश के लिए वाघा सीमा का रास्ता अपनाना चाहिए था।

अधिकारी ने कहा कि संभावना है कि श्रद्धालुओं को वाघा सीमा के रास्ते तीर्थयात्रा के लिए जाने की अनुमति दी जा सकती है। व्यापक रूप से ऑनलाइन साझा किए जा रहे एक वीडियो में फैसलाबाद हवाई अड्डे पर एक पाकिस्तानी सिख को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि आव्रजन अधिकारियों ने उन्हें भारत जाने से रोक दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘हम पिछले चार घंटे से फैसलाबाद हवाई अड्डे पर परेशान बैठे हैं...किसी को इस मामले का संज्ञान लेकर तीर्थयात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचने में मदद करनी चाहिए।’’ अन्य सिख परिवारों को भी हवाई अड्डे परिसर में इंतजार करते हुए देखा गया।

प्रमुख खबरें

Trump Govt का कड़ा रुख: H-1B Visa Holder भारतीय पेशेवरों पर मंडराया Jobs Crisis का खतरा

BRICS Business Forum में बोले PM Modi, भारत नेविगेशन की आजादी का करता है समर्थन

मोहम्मद सिराज ने Sri Lanka दौरे पर गति घटने का कारण बताया, लंबे Break से बिगड़ी लय

समझिए आखिर जब नई दिल्ली में मोदी से जिनपिंग मिलेंगे तो दुनिया में क्या कूटनीतिक संदेश जाएगा?