By रेनू तिवारी | Jul 02, 2026
पाकिस्तान के अशांत उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहाँ के बेहद खूबसूरत और लोकप्रिय पर्यटन स्थल स्वात जिले की कलाम घाटी में स्थित सैफुल्ला झील (Saifullah Lake) में बुधवार को एक नाव पलटने से एक ही परिवार के कम से कम छह लोगों की डूबने से मौत हो गई। इस हादसे में परिवार के तीन अन्य सदस्य अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि महोदंद क्षेत्र के पास झील से छह लोगों के शव बरामद कर लिए गए जबकि लापता तीन अन्य लोगों की तलाश के लिए खोज अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि मृतकों में शामिल सभी लोग पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत के निवासी थे। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने इस घटना पर संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की। मुख्यमंत्री ने प्रशासन को निर्देश दिया कि अगर जांच में लापरवाही या कदाचार की पुष्टि होती है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की जाए।
Stay updated with International News in Hindi on Prabhasakshi