कश्मीर में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद अंत की ओर : भाजपा नेता देवेंदर राणा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 16, 2023

भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंदर सिंह राणा ने शनिवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद अंत की ओर है और उन्होंने पड़ोसी देश के साथ बातचीत की वकालत करने वाले घाटी के नेताओं पर भी निशाना साधा। पूर्व विधायक राणा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग शांति के लाभों को पहले से अधिक महसूस कर पा रहे हैं। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा था कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद तब तक खत्म नहीं होगा जब तक कि भारत और पाकिस्तान सभी संघर्षों का स्थायी समाधान खोजने के लिए आपस में बातचीत नहीं करते।

उन्हें यह समझना चाहिए कि भारत ऐसे देश के साथ बातचीत नहीं कर सकता, जो आतंकवाद को बढ़ावा देता है।’’उन्होंने कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर के लोग अब शांति के लाभों को पहले से अधिक महसूस कर पा रहे हैं।’’ आतंकी हमलों की अलग-अलग घटनाओं के बावजूद, राणा ने दोहराया कि सुरक्षा बलों, पुलिस के अभियानों के कारण कश्मीर में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद अंत की ओर है।

प्रमुख खबरें

India Neighborhood First policy: बांग्लादेश से लेकर नेपाल तक भारत का बड़ा गेम, पलटा पासा !

Google में बड़ा Leadership बदलाव: Demis Hassabis बने अध्यक्ष, 27 साल बाद Jeff Dean ने छोड़ी कंपनी

पुरानी पेंशन स्कीम लागू होगी या नहीं? सरकार ने संसद में दिया दो टूक जवाब

Yemen War Alert: UN Envoy Hans Grundberg ने दी चेतावनी, Houthi हमलों से बढ़ सकता है भीषण संघर्ष