एशिया कप 2025 के लिए पाकिस्तान ने किया स्क्वॉड का ऐलान, बाबर-रिजवान को नहीं मिली जगह

By Kusum | Aug 17, 2025

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने यूएई में होने वाले आगामी ट्राई सीरीज और एशिया कप 2025 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। जहां सलमान आगा को टीम की कमान सौंपी गई है वहीं, नए हेड को माइक हेसन के राज में बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को इस मेगा टूर्नामेंट के लिए भी नजरअंदाज किया गया है। बता दें कि, पाकिस्तान यूएई और अफगानिस्तान के खिलाफ 29 अगस्त से ट्राई सीरीज खेलेगा, इसके बाद ये सभी टीमें 9 सितंबर से एशिया कप में हिस्सा लेंगी। 

एशिया कप 2025 में पाकिस्तान को ग्रुप ए में भारत, ओमान और यूएई के साथ रखा गया है। पाकिस्तान अपने अभियान की शुरूआत 12 सितंबर को ओमान के खिलाफ करेगा इसके बाद उन्हें भारत के खिलाफ 14 सितंबर को बहुप्रतीक्षित मुकाबला खेलना है। हालांकि, ये मैच होगा कि नहीं ये तो समय ही बताएगा। 

एशिया कप 2025 के लिए पाकिस्तान की टीम

सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन शाह अफीदी और सुफियाना मुकीम। 

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत