तालिबानियों के साथ खड़ा है पाकिस्तान, कहा- अफगानों ने गुलामी की बेड़ियों को तोड़ दिया

By अभिनय आकाश | Aug 16, 2021

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने तालिबान के समर्थन में बयान दिया है। इमरान खान ने कहा कि अफगानों ने गुलामी की बेड़ियों को तोड़ा है। अभी तक पाकिस्तान ये कहता आ रहा था कि हमारा कोई लेना-देना नहीं है तालिबान से और हम इनके साथ कोई संबंध नहीं रखेंगे। लेकिन अब पाकिस्तान ने पलटी मारते हुए न केवल तालिबान का स्वागत किया बल्कि आजादी का ऐलान करना उसकी दोहरी नीति को एक बार फिर उजागर करता है। 

इसे भी पढ़ें: अफगानिस्तान में तालिबानी कहर, तालिबान को लेकर ब्रिटिश संसद में होगी चर्चा

एक सरकारी शिक्षा कार्यक्रम के शुभारंभ को संबोधित करते हुए इमरान खान ने अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों" के अस्तित्व की आलोचना की, जिसके बारे में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में "किसी और की संस्कृति" को अपनाया गया। उन्होंने कहा कि जब आप किसी की संस्कृति को अपनाते हैं तो आप उसे श्रेष्ठ मानते हैं और अंत में आप उसके गुलाम बन जाते हैं।  

प्रमुख खबरें

बुडापेस्ट में R Vaishali का कमाल, So और Niemann को दी मात

China vloggers fake Delhi Video | गलत नैरेटिव फैलाना: चीन के व्लॉगर्स द्वारा ढाका को दिल्ली बताकर पेश करने की कोशिशों पर भारत ने जताई कड़ी आपत्ति

1977 में हार के बाद Rahul Gandhi के जन्मदिन पर नहीं आए थे साथी, Sonia Gandhi ने आत्मकथा में किया जिक्र

Team India के स्टार बल्लेबाज Sanju Samson ने 11 साल के संघर्ष के बाद बनाई खास पहचान