By Kusum | Aug 26, 2023
पाकिस्तान के नसीम शाह ने अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी ओवर में चौका लगाकर अपनी टीम को रोमांचक जीत दिलाई। करीब 11 महीने पहले ही शाह ने एशिया कप टी20 मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाज फजलहक फारूकी के ओवर में लगातार छक्के लगाकर शानदार जीत दर्ज की थी। और एक बार फिर उन्होंने फारूकी के खिलाफ विजयी चौका लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई है। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस साल उनकी जितनी पारियां हैं कहीं उन्हें हार्ट अटैक ना हो जाए।
पाकिस्तान को आखिरी ओवर में महज 27 रन की दरकार थी। उस दौरान शादाब ने 49वें ओवर में 16 रन टीम के लिए बटोरे और अपनी टीम को जीत के करीब पहुंचाया। लेकिन शादाब आखिरी ओवर की पहली ही गेंद पर नॉन स्ट्राइकर छोर पर रनआउट हो गए। लेकिन नसीम शाह ने 10 रन नाबाद रहते हुए पाकिस्तान को जीत दिलाई। उन्होंने 5 गेंदों में दो चौके जड़े और 10 रन बनाए।