बौखलाए पाकिस्तान ने भारतीय गानों का प्रसारण किया बंद, लाहौर और कराची वायुक्षेत्र में लगाई पाबंदी

By अंकित सिंह | May 01, 2025

पाकिस्तान ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन ने पाकिस्तानी एफएम रेडियो स्टेशनों पर भारतीय गानों का प्रसारण बंद करने का फैसला किया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के साथ बढ़े तनाव के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। पाकिस्तान सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इस घटनाक्रम का स्वागत किया है। दूसरी ओर भारत के डर से पाकिस्तान में बौखलाहट है। पाकिस्तान ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए मई महीने में कराची और लाहौर हवाई क्षेत्र के कुछ खास हिस्सों को प्रतिदिन चार घंटे के लिए बंद रखने की घोषणा की है और देश के सभी हवाई अड्डों को ‘हाई अलर्ट’ पर रखा है। 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तानी एथलीट अरशद नदीम पर भारत का कड़ा एक्शन, इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ ब्लॉक

हवाई क्षेत्र के बारे में यह निर्णय ऐसे समय में आया है जब एक दिन पहले ही पाकिस्तान की राष्ट्रीय विमानन कंपनी ने सुरक्षा कारणों से गिलगित, स्कार्दू और पाक के कब्जे वाले कश्मीर के अन्य उत्तरी क्षेत्रों से आने-जाने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी थीं। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादियों द्वारा 26 लोगों की हत्या के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। मृतकों में अधिकतर पर्यटक थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को शीर्ष रक्षा अधिकारियों से कहा कि पहलगाम हमले पर भारत के जवाबी तरीके, लक्ष्य और समय पर निर्णय लेने के लिए सशस्त्र बल ‘‘पूरी तरह से स्वतंत्र’’ हैं। एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने अधिकारियों के हवाले से खबर दी कि यह निर्णय वायुक्षेत्र को पूर्ण रूप से बंद करने के बजाय उड़ान सूचना क्षेत्रों (एफआईआर) के भीतर चयनित गलियारों को प्रभावित करेगा तथा इसे एहतियाती सुरक्षा उपाय के रूप में लागू किया जा रहा है।

Latest World News in Hindi at Prabhasakshi

प्रमुख खबरें

Bhadohi में MEMU Train पर पथराव करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी पकड़े गए

Mathura Janmabhoomi पर 4 सितंबर को मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, 200 किलो चांदी से सजा गर्भगृह

Nepal Floods: Bhote Koshi नदी का जलस्तर फिर बढ़ा, बचाव टीमों को अलर्ट रहने के निर्देश

Nepal Flash Floods: नेपाल में तबाही के बाद भी जारी जिंदगी की तलाश, बाढ़ में 675 लोगों की मौत; करीब 3 हजार अब भी लापता