'न्यूट्रल जगह पर ही एशिया कप खेलेगा भारत', जय शाह के इस बयान से बौखलाया पाकिस्तान, वनडे विश्व कप को लेकर दी यह धमकी

By अंकित सिंह | Oct 18, 2022

भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में टकराव, यह किसी से छिपी नहीं है। रिश्तो में टकराव की वजह से क्रिकेट पर भी असर पड़ा है। भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट संखला 2012 से बंद है। इन सबके बीच बीसीसीआई सचिव जय शाह ने अगले साल होने वाले एशिया कप को लेकर भी बड़ा बयान दे दिया। आज जय शाह ने कहा था कि भारत एशिया कप का मुकाबला तटस्थ स्थान पर ही खेलेगा। इसका मतलब साफ है कि अगले साल पाकिस्तान में होने वाले एशिया कप के लिए टीम इंडिया वहां का दौरा नहीं करने जा रही है। हालांकि, जय शाह ने यह भी कहा था कि टीम को पाकिस्तान की यात्रा करने का इजाजत सरकार देती है। उसमें वह दखलंदाजी नहीं कर सकते। 

इसे भी पढ़ें: T20 World Cup 2022 में पाकिस्तान के साथ मुकाबले की तैयारी में जुटा भारत, इन खिलाड़ियों को दिया आराम

आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच वैश्विक या महाद्वीपीय प्रतियोगिताओं में ही मुकाबला देखने को मिलता है। हालांकि, भारतीय टीम ने 2008 में एशिया कप के बाद पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है। वहीं, पाकिस्तान की टीम आखिरी बार 2012 में सीमित ओवरों की द्विपक्षीय श्रृंखला के लिए भारत के दौरे पर आई थी। फिलहाल टी20 विश्व कप चल रहा है। टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 23 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में मुकाबला खेला जा रहा है। टीम इंडिया के पास 2021 के विश्व कप में पाकिस्तान के हाथों मिली शिकस्त का बदला लेने का अच्छा मौका है। हाल में ही भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में भी मुकाबले देखने को मिले थे। एक मैच भारत ने जीता था। तो वहीं दूसरा मुकाबला पाकिस्तान ने जीता था। भारत की कप्तानी फिलहाल रोहित शर्मा के पास है तो वहीं बाबर आजम पाकिस्तान टीम की कप्तानी कर रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Vaibhav Suryavanshi में मुझे अपनी झलक दिखती है, वीरेंद्र सहवाग ने की तारीफ

Delhi में कड़े सुरक्षा पहरे के बीच Jantar Mantar प्रदर्शन, बंद रास्तों से परेशान रहे लोग

दिल्ली में Jantar Mantar की घेराबंदी, 3000 प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए

Manipur के कामजोंग और उखरुल में armed groups के बीच झड़प, पांच लोगों की मौत