Pakistan ने अचानक बदला अपना ISI चीफ, अपने ही बॉस को ठिकाने लगाने वाले असीम मलिक को मिली बदनाम खुफिया एजेंसी की कमान

By अभिनय आकाश | Sep 23, 2024

पाकिस्तान ने लेफ्टिनेंट जनरल मुहम्मद असीम मलिक को अपनी शीर्ष जासूसी एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) का नया महानिदेशक चुना है। स्थानीय टीवी चैनल के अनुसार, 2021 के बाद से इस प्रमुख पद पर यह पहला बदलाव है। पाकिस्तानी सेना के जनसंपर्क विभाग ने हालांकि इस पर कोई आधिकारिक जवाब नहीं दिया है।  वह वर्तमान महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल नदीम अंजुम की जगह लेंगे।

इसे भी पढ़ें: गलती से खुला रह गया माइक, मोदी बगल में बैठे थे, चीन के खिलाफ ये क्या बोल गए बाइडेन

उनकी नियुक्ति पाकिस्तान की गुप्तचर एजेंसी के लिए एक महत्वपूर्ण समय पर हुई है जो घरेलू और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा अभियानों, दोनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। लेफ्टिनेंट जनरल नदीम अंजुम को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने 2021 में डीजी आईएसआई के रूप में नियुक्त किया था। बताया जाता है कि अपने ही पूर्व वरिष्ठ साथी लेफ्टिनेंट जनरल फैज अहमद को कोर्ट मार्शल करने का फैसला जिस कानूनी शाखा ने लिया था, लेफ्टिनेंट जनरल असीम मलिक उसके प्रभारी थे।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Pushkar Singh Dhami ने 149 मेधावी छात्राओं को दिए Smartphone

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लड़ाई मोदी के खिलाफ हो गई... रिहाई के बाद CJP नेताओं ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

Crude Oil में अगले हफ्ते उतार-चढ़ाव के आसार, US-Iran वार्ता और तनाव पर टिकी नजरें

Mukesh Khanna ने की Delhi Police की तारीफ, Dhruv Rathee और दिपके पर साधा निशाना