पाकिस्तान ने भारतीय उप उच्चायुक्त गौरव अहलूवालिया को किया तलब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 30, 2019

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर भारतीय सुरक्षाबलों द्वारा कथित संघर्ष विराम उल्लंघनों के विरोध में भारत के उप उच्चायुक्त गौरव अहलूवालिया को तलब किया है। पाकिस्तान ने दावा किया कि इसमें 13 साल के लड़के समेत दो लोगों की जान चली गयी। विदेश कार्यालय ने बताया कि दक्षिण एशिया और दक्षेस के महानिदेशक मोहम्मद फैसल ने अहलूवालिया को तलब किया है और 28 तथा 29 सितंबर को नियंत्रण रेखा पर ‘‘बिना उकसावे के संघर्ष विराम उल्लंघन’’ की निंदा की है।

इसे भी पढ़ें: जब पाकिस्तान में घुसकर भारतीय सैनिकों ने तहस-नहस किए थे आतंकी ठिकाने...

पाकिस्तान ने दावा किया कि कथित संघर्ष विराम उल्लंघनों में तीन लोग घायल भी हो गए। फैसल ने आरोप लगाया कि नियंत्रण रेखा और कामकाजी सीमा पर भारतीय सुरक्षा बल लगातार रिहायशी इलाकों को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत द्वारा अभूतपूर्व रूप से संघर्ष विराम उल्लंघन बढ़ना साल 2017 से जारी है जब भारतीय बलों ने 1,970 संघर्ष विराम उल्लंघन किए। उन्होंने कहा कि नागरिक आबादी वाले इलाकों को जानबूझकर निशाना बनाना निश्चित तौर पर निंदनीय और मानव प्रतिष्ठा, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों तथा मानवीय कानूनों के विपरीत है। उन्होंने कहा कि भारत द्वारा ‘‘संघर्ष विराम उल्लंघन’’ करना क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के लिए खतरा है।

प्रमुख खबरें

Prime Minister Modi कोलकाता पहुंचे, शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे

बिहार सरकार ने अधिकारियों को बालू के अवैध खनन से निपटने का निर्देश दिया

रायबरेली से चुनाव मैदान में उतरेंगे राहुल गांधी, नामांकन करने से पहले करेंगे शक्ति प्रदर्शन, मां के साथ हुए रवाना

गठबंधन की खातिर हमने वे सीटें भी छोड़ दीं जिन पर पांच बार जीत हासिल की थी: उद्धव