पाकिस्तान ने संघर्षविराम उल्लंघन को लेकर भारत के वरिष्ठ राजनयिक को तलब किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2020

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने मंगलवार को भारत के एक वरिष्ठ राजनयिक को तलब कर नियंत्रण रेखा पर भारतीय सुरक्षा बलों की ओर से संघर्षविराम के कथित उल्लंघन के मामलों को लेकर नाराजगी जतायी। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि सोमवार को बागसार सेक्टर में हुई गोलीबारी में छह आम नागरिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

मंत्रालय ने आरोप लगाया कि भारतीय सुरक्षा बल नियंत्रण रेखा और कामकाजी सीमा पर रिहाइशी इलाकों को निशाना बना रहे हैं और भारत इस साल अब तक 957 बार संघर्षविराम का उल्लंघन कर चुका है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारतीय पक्ष से 2003 के संघर्षविराम समझौते का सम्मान करने, संघर्ष विराम उल्लंघनों की जांच और नियंत्रण रेखा तथा कामकाजी सीमा पर शांति कायम रखने के लिये कहा गया है।

प्रमुख खबरें

Navratri Diet: 9 दिन के व्रत में कमजोरी दूर करेगी ये खास पौष्टिक फलाहारी थाली

Suzlon लगाएगी 550 करोड़ रुपये में तीन AI आधारित विंड ब्लेड संयंत्र

Delhi Court से CJP Leaders को मिली रिहाई, 1 साल शांति बनाए रखने की रखी शर्त

Delhi: एक साल शांति बनाए रखने की शर्त पर रिहा हुए कॉजपा के तीनों नेता