संकट के बीच श्रीलंका पहुंची पाकिस्तान की टीम, खेले जाएंगे दो टेस्ट मैच, खिलाड़ियों ने शुरू की प्रैक्टिस

By अंकित सिंह | Jul 14, 2022

श्रीलंका में इस वक्त हालात बदतर होते जा रहे हैं। श्रीलंका आर्थिक तंगी से गुजर रहा है। वहां राजनीतिक संकट का दौर अपने चरम पर है। श्रीलंका के आम लोग लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि, अच्छी खबर यह है कि श्रीलंका में द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज लगातार खेली जा रही है। हाल में ही ऑस्ट्रेलिया का दौरा खत्म हुआ था। अब पाकिस्तान की टीम दो टेस्ट मैच खेलने के लिए श्रीलंका पहुंच चुकी है। इसको लेकर पाकिस्तान क्रिकेट की ओर से एक वीडियो भी साझा किया गया है। इस वीडियो में श्रीलंका दौरे पर पहुंचे सभी खिलाड़ी फुटबॉल खेलते नजर आ रहे हैं। खिलाड़ी काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में पाक कप्तान बाबर आजम भी अपने टीम के साथी खिलाड़ियों के साथ मौजूद हैं।

इसे भी पढ़ें: फासीवादी श्रीलंका की सत्ता पर काबिज होने की कोशिश में: विक्रमसिंघे

हमारी मेजबानी के लिए शुक्रिया श्रीलंका: वार्नर

ऑस्ट्रेलिया के आक्रामक सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने ‘बेहद मुश्किल समय’ में टीम की मेजबानी के लिए श्रीलंका का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि वह इस दौरे को कभी नहीं भूल पायेंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महीने भर चली श्रृंखला के लिए प्रशंसक बड़ी संख्या में स्टेडियम पहुंचे। बायें हाथ के इस बल्लेबाज ने इंस्टाग्राम पर श्रीलंका के लोगों और प्रशंसकों के लिए एक भावनात्मक संदेश पोस्ट किया। वार्नर ने लिखा कि मुश्किल समय में हमारी मेजबानी करने के लिए शुक्रिया श्रीलंका। हम यहां आने और जिस खेल से प्यार करते हैं उस खेल को खेलने का मौका मिलने के लिए बहुत आभारी हैं। हम जानते हैं कि आप सभी को खेल का समर्थन करना पसंद है। 

प्रमुख खबरें

Jaipur School Girl Suicide | 9 साल की अमायरा की मौत से पहले का CCTV आया सामने, हाथ जोड़कर मदद की गुहार लगाती दिखी बच्ची

Big Bash League का भारत में ऐतिहासिक आगाज, Chennai करेगा पहले मैच की मेजबानी, PM मोदी का बड़ा ऐलान

Manipur Naga Killing: NIA का सटीक ऑपरेशन, 6 नागरिकों की हत्या के आरोप में Kuki दंपत्ति गिरफ्तार

England T20I हार के बाद Gautam Gambhir और Shreyas Iyer पर संकट, BCCI करेगा समीक्षा