Pakistan Police चौकी पर बाजौर में आतंकी हमला, एक जवान की मौत और एक अन्य घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 14, 2026

उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में शुक्रवार को अज्ञात आतंकवादियों ने एक सुरक्षा जांच चौकी पर हमला कर दिया, जिसमें एक कांस्टेबल की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आतंकवादियों ने शुक्रवार तड़के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बाजौर जिले में बरंग थाने के अंतर्गत आने वाली कोही सार पुलिस जांच चौकी को निशाना बनाया।

बाजौर के जिला पुलिस अधिकारी ने मृतक पुलिसकर्मी के शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत पिछले कई वर्षों से आतंकवादी हिंसा, अफगानिस्तान से लड़ाकों की सीमा पार आवाजाही और बार-बार चलाए गए सैन्य अभियानों के कारण लगातार अशांति का सामना करता रहा है। संघीय सरकार का आरोप है कि नवंबर 2022 में संघर्षविराम समझौता खत्म होने के बाद प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) इस प्रांत में हमलों को अंजाम दे रहा है।

प्रमुख खबरें

Delhi Pollution: प्रदूषण की रियल टाइम निगरानी और 30 EV रोड स्वीपर खरीदेगी दिल्ली सरकार

Delhi Police ने सौरभ भारद्वाज और Jarnail Singh समेत कई कार्यकर्ताओं पर दर्ज की FIR

UP में Rajya Sabha की 10 सीटों पर नामांकन शुरू, पहले दिन नहीं भरा गया कोई पर्चा

वैश्विक संघर्षों से खाद्य और उर्वरक संकट की आशंका, EAM S Jaishankar ने चेताया