By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 28, 2021
वाशिंगटन। एक प्रतिष्ठित हिंदू-अमेरिकी पैरोकार समूह ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि बांग्लादेश में 1971 के नरसंहार में पाकिस्तानी सेना की भूमिका का खुलासा करने वाली एक वेबसाइट हाल ही में शुरू करने के लिए पाकिस्तान ने उसे धमकी दी। ‘हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन’ (एचएएफ) ने कहा कि उसे पाकिस्तान के दूरसंचार प्राधिकरण (पीटीए) के ‘वेब एनालिसिस डिवीजन’ से एक पत्र मिला है जिसमें उससे ‘‘बंगाली हिंदू जिनोसाइड’’ नाम का वेब पेज ‘‘24 घंटों के अंदर’’ हटाने को कहा गया है जिसमें तत्कालीन पश्चिमी पाकिस्तानी (अब आधुनिक पाकिस्तान) सेना के नरसंहार की जानकारियां हैं।