पाकिस्तान की नापाक हरकत लगातार जारी, 5 दिनों में दिया तीन साजिश को अंजाम, राजौरी से बारामुला तक घाटी में मचाया आतंक

By रितिका कमठान | Dec 25, 2023

भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान लगातार बॉर्डर पर से नापाक हरकतें करने में जुटा हुआ है। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतें करने से बात नहीं आ रहा है। सीमा पार से लगातार आतंकी गतिविधियों को भी अंजाम दिया जा रहा है। जिसका हालिया उदाहरण जम्मू कश्मीर में देखने को मिला जब यहां तीन साजिशों को अंजाम दिया गया।

बता दे की 21 दिसंबर को ही पूंछ में सेना के दो वाहनों को आतंकवादियों ने निशाना बनाया था। आतंकवादियों द्वारा अंजाम दी गई इस घटना में चार जवान शहीद हुए थे जबकि तीन घायल हो गए थे। आतंकियों ने जवानों के हथियार भी लूटे थे। बता दे कि इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन लश्करी तैयबा से संबंधित पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट ने ली थी। 

आतंकवादी साजिश को किया था फेल
जम्मू-कश्मीर की शीतकालीन राजधानी जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सुरक्षाबलों ने शनिवार तड़के यहां घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम करते हुए एक आतंकवादी को मार गिराया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

प्रमुख खबरें

Bollywood Wrap Up | Ramayana Teaser को देखकर फैंस हुए खुश लेकिन विवाद को मिली हवा, मामला लीगल है 2 की स्ट्रीमिंग शुरू

फुलेरा में फिर गूँजेगी सचिव जी की आवाज़! Panchayat Season 5 की शूटिंग शुरू, सेट से वायरल हुईं पहली तस्वीरें

नीतीश कुमार रेड्डी ने गेंदबाजी में लय हासिल करने के लिए खास व्यक्ति को दिया श्रेय, कहा- पहचान बाद में बताउंगा

मॉस्को में तय होगा खाड़ी युद्ध का भविष्य, पुतिन का मास्टरस्ट्रोक