बांग्लादेश में पाक बनाएगा 40 हैदर टैंक, देगा अब्दाली मिसाइल

By अभिनय आकाश | Nov 28, 2025

पाकिस्तान के सैन्य उत्पादन क्षेत्र की एक उच्च-स्तरीय टीम ने ढाका में बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वक़ीर उज़ ज़मान से मुलाकात कीपिछले एक महीने में पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान की ओर से यह बांग्लादेश का दूसरा हाई-प्रोफाइल दौरा है।पाकिस्तान के हेवी इंडस्ट्रीज तक्षशिला (HIT) के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल शाकिर उल्लाह खट्टक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सेना मुख्यालय में सेनाध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट कीजनरल ज़मान की पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद बांग्लादेश सेना ने एक प्रेस बयान में कहा कि आपसी अभिवादन के अलावा, उन्होंने दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग की विभिन्न संभावनाओं पर चर्चा की।

इसे भी पढ़ें: Bangladesh fire: कोरैल स्लम जल उठा, हज़ारों का सब कुछ स्वाहा, राहत कार्य जारी

नवंबर 2025 में एचआईटी के चेयरमैन लेफ्टिनेंट जनरल शाकिर उल्लाह खट्टक की ढाका यात्रा इस सहयोग को नई रफ्तार देती है। उन्होंने बांग्लादेश आर्मी चीफ जनरल वाकर-उज-जमान से मुलाकात कर टैंक अपग्रेड, आर्मर्ड व्हीकल्स और संयुक्त उत्पादन पर बातचीत की। पाकिस्तान पहले ही बांग्लादेश को गोला-बारूद, प्रशिक्षण और इंटर-सर्विस वर्कशॉप सपोर्ट दे रहा है अंतरिम सरकार के आने के साथ ढाका की विदेश-रक्षा नीति भारत से हटकर पाकिस्तान और चीन की ओर झुकती दिखाई दे रही है। इसी दौर में बांग्लादेश के पायलटों को पाकिस्तान में ट्रेनिंग भेजा गया, साथ ही पाकिस्तानी मिलिट्री टेक्निकल टीमों ने ढाका में कई दौर की बातचीत की। विशेषज्ञों का कहना है कि पाकिस्तान यह संबंध केवल रक्षा व्यापार के लिए नहीं, बल्कि भारत की रणनीतिक बढ़त को संतुलित करने के लिए मजबूत कर रहा है।

पाकिस्तानी आर्मी अफसरों के बांग्लादेश दौरे बढ़ रहे

अक्टूबर 2024 में पाकिस्तान के चेयरमैन ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी जनरल साहिर शामशाद मिर्जा ने बांग्लादेश सेना प्रमुख से मुलाकात की, जिसमें संयुक्त प्रशिक्षण और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर पर बातचीत हुईअक्टूबर 2025 में लेफ्टिनेंट जनरल तबस्सुम हबीब, डीजी ज्वाइंट स्टाफ, चार दिवसीय दौरे पर ढाका पहुंचेहाल ही में नवंबर 2025 में पाकिस्तानी युद्धपोत पीएनएस सैफ चटगांव पहुंचा, जिससे नौसैनिक सहयोग भी मजबूत हुआपाकिस्तान की आईएसआई, एचआईटी और एयरोस्पेस टीमों ने भी कई दौर की रणनीतिक बैठकें कीं।

प्रमुख खबरें

RCB की डबल धमाका जीत पर हेजलवुड का बड़ा दावा- इस बार हम ज्यादा शांत थे, क्योंकि कोर टीम हमारे साथ थी

अक्सर सोचता था कि विनिंग शॉट मैं ही लगाऊँ, RCB को लगातार दूसरा खिताब दिलाकर भावुक हुए चेज मास्टर Virat Kohli

IPL 2026 Final | विराट भाई का जितना शुक्रिया करूँ कम है, कप्तान रजत पाटीदार ने किंग कोहली को समर्पित की जीत

IPL 2026 Final Match Hightlights | RCB ने रचा इतिहास, Gujarat Titans को हराकर लगातार दूसरी बार जीता खिताब, विराट कोहली बने जीत के महानायक