आतंकी हमले में मारे गए और घायल हुए चीनी पीड़ितों को मुआवजा देगा पाकिस्तान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 22, 2022

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पिछले साल एक आतंकवादी हमले में हताहत हुए एक बड़ी पनबिजली परियोजना में कार्यरत 36 चीनी नागरिकों को मुआवजे के तौर पर एक करोड़ 16 लाख डॉलर देने की घोषणा की है। मुआवजे की राशि के संबंध में मंत्रिमंडल की आर्थिक समन्वय समिति (ईसीसी) ने शुक्रवार को फैसला किया। वित्त मंत्रालय के बयान के अनुसार, ‘‘ईसीसी ने विचार विमर्श करने और चीन के साथ हमारे संबंधों की गहराई को ध्यान में रख कर सद्भावना के तहत कदम उठाते हुए सरकारी स्तर पर एक करोड़ 16 लाख डॉलर के भुगतान के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।’’

इसे भी पढ़ें: चीन ने निलंबित की फ्लाइट्स तो अमेरिका ने ऐसे लिया बदला, 30 जनवरी से लागू होगा बड़ा फैसला

नकदी की समस्या से जूझ रहा पाकिस्तान चीनी नागरिकों को मुआवजा देने पर सहमत हो गया है, जबकि वह ऐसा करने के लिए कानूनी रूप से बाध्य नहीं है। इसके अलावा यह रकम चीन में इसी प्रकार के हमलों में जान गंवाने वाले नागरिकों को आमतौर पर दी जाने वाली राशि से दोगुनी है। पाकिस्तानी मीडिया ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि मुआवजे का भुगतान करने का स्पष्ट उद्देश्य पाकिस्तान-चीन द्विपक्षीय संबंधों में एक बड़ी अड़चन को दूर करना है। इस हमले में चार पाकिस्तानी नागरिकों की भी मौत हुई थी, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि उनके परिवारों को भी मुआवजा दिया जाएगा या नहीं।

प्रमुख खबरें

कच्चे तेल में गिरावट से US Dollar के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 95.62 पर बंद

UP FSDA ने 5 जिलों के 7 फूड आउटलेट्स के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की

देश के 23 IIT में 5 साल में 45 छात्रों ने की आत्महत्या, 62 फीसदी से अधिक आरक्षित वर्ग से

बिना पर्ची Antibiotics और दर्द निवारक दवाएं न बेचें, CDSCO ने जारी किया कड़ा निर्देश