अफगानिस्तान की या तालिबान की मदद कर रहा पाक! भेज रहा चिकित्सकीय सामग्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 30, 2021

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने सोमवार को कहा कि वह अफगानिस्तान के चौथे सबसे बड़े शहर मजार-ए-शरीफ में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की चिकित्सकीय सामग्री की खेप भेजेगा। अफगानिस्तान में पाकिस्तान के राजदूत मंसूर अहमद खान ने ट्वीट कर बताया कि पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) का विमान विश्व स्वास्थ्य संगठन की चिकित्सकीय सामग्री की खेप को पहुंचाएगा। खान ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘डब्ल्यूएचओे की चिकित्सकीय सामग्री की खेप लेकर पीआईए का पहला मालवाहक विमान सोमवार को इस्लामाबाद से मजार-ए-शरीफ के लिए उड़ान भरेगा। अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के समन्वय से अफगानिस्तान में आवश्यक सामानों की आपूर्ति के लिए उड़ान का प्रबंध किया गया है।’’

प्रमुख खबरें

राजस्थान Panchayat Election में दोपहर एक बजे तक 46.15 प्रतिशत वोटिंग दर्ज

Mayawati का दावा: UP में केवल BSP सरकार ही दे सकती है गरीबों और वंचितों को न्याय

गोकुल डेयरी पर कब्जे के प्रयास का आरोप, Satej Patil ने 9 नवंबर को विरोध मार्च की घोषणा की

Dhanteras पर Yam Deepam समेत 13 दीपक जलाने की परंपरा और इन्हें रखने के सही स्थान