पाकिस्तान: मूसलाधार बारिश और बाढ़ से तबाही, पंजाब प्रांत सबसे ज्यादा प्रभावित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 01, 2025

पाकिस्तान के एक बड़े हिस्से में मूसलाधार बारिश के कारण पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई और पिछले 24 घंटों में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। रविवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। अधिकारियों के मुताबिक, बाढ़ से अब तक लाखों लोग प्रभावित हुए हैं।

पंजाब की सूचना मंत्री आजामा बुखारी ने रविवार को एक बयान में कहा, “पंजाब में आई भीषण बाढ़ से 20 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं जबकि सरकार ने बाढ़ में फंसे 7,60,000 लोगों और 5,00,000 से ज्यादा पशुओं को बचाया है।”

पंजाब के प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (पीडीएमए) के आंकड़ों के अनुसार, लाहौर, हाफिजाबाद और मुल्तान जिलों में एक दर्जन से ज्यादा जगहों पर रविवार सुबह आठ बजे तक 24 घंटों में 60 मिलीमीटर (मिमी) से ज्यादा बारिश हुई।

प्राधिकरण ने बताया कि कम से कम चार जगहों पर 120 मिमी से ज्यादा बारिश हुई। प्राधिकरण के मुताबिक, “पंजाब अब तक की सबसे भीषण बाढ़ों में से एक का सामना कर रहा है। सरकार चौबीसों घंटे व्यापक बचाव एवं राहत अभियान चला रही है।

प्रमुख खबरें

IIT Indore अध्ययन: विरोध स्थलों की दूरी और पहुंच तय करती है लोकतांत्रिक प्रदर्शनों का असर

Jayant Chaudhary ने Delhi में जारी प्रदर्शनों पर उठाया सवाल, पुलिस सुरक्षा का किया बचाव

राजस्थान में कथित पुलिस ज्यादती के खिलाफ कॉजपा 10 दिन में करेगी बड़ा आंदोलन

MP Voter List: मतदाता बनने के लिए उमड़े युवा, Form 6 के मिले 4 लाख से अधिक आवेदन