भारत की एंट्री होते ही पूरा ऑपरेशन खत्म! पाकिस्तान ट्रेन हाईजैक पर शहबाज सरकार ने क्या बड़ा ऐलान किया

By अभिनय आकाश | Mar 13, 2025

पाकस्तान की सेना का बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस ट्रेन का रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा गया है। सेना का दावा है कि 24 घंटे के इस ऑपरेशन में बलूच लिबरेशन आर्मी के सभी 33 विद्रोहियों को मार गिराया गया है। बलूचिस्तान में हुई ट्रेन हाईजैकिंग पर एक ऐसा बयान सामने आया है जिसने पूरी दुनिया में हड़कंप मचा दिया है। पाकिस्तान ने कहा है कि भारत के कहने पर बलूच लिबरेशन आर्मी ने ट्रेन हाईजैक की है। पाकिस्तान ने भारत के साथ साथ तालिबान का नाम भी ले लिया है। यानी पाकिस्तान ने कहा है कि भारत ने अफगानिस्तान के तालिबान के साथ मिलकर ट्रेन हाईजैकिंग की है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि पाकिस्तान ने ऐसा घटिया और झूठा आरोप क्यों लगाया है? दरअसल, बलूचिस्तान से कुछ ऐसी तस्वीरें लीक हो गई हैं जिनपर पर्दा डालने के लिए पाकिस्तान ने ट्रेन हाईजैकिंग का आरोप भारत पर लगा दिया है। 

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के सलाहकार राणा सनाउल्लाह ने कहा है कि ट्रेन अपहरण कांड के पीछे भारत है। शहबाज शरीफ के इस नामसमझ सलाहकार ने कहा है कि भारत के साथ तालिबान भी इस पूरी घटना में शामिल है और भारत ने तालिबान से ही ये पूरा ऑपरेशन करवाया है। लेकिन मामले में दिलचस्प मोड़ तब सामने आया जब पाकिस्तान की तरफ से ऐसा बयान आने पर खुद वहां की आवाम अपनी सरकार पर सवाल उठाने लगी। पाकिस्तानी जनता को भी पता है कि उनकी सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए बेवजह भारत का नाम घटीटा है। पाकिस्तान में कुछ भी हो जाए ये उसका आरोप भारत पर लगा देते हैं क्योंकि ये जानते हैं कि भारत का नाम लेंगे तो पाकिस्तान की जनता मान जाएगी। 

अपना झूठ छिपाने के लिए पाकिस्तान ने खेला गंदा खेल?

पाकिस्तान ने इस बार कुछ खास वजह से भारत का नाम लिया है। यही वजह इन तस्वीरों में छुपी है। इन तस्वीरों का सच जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। मुट्ठी भर बलूच लड़ाकों ने पाकिस्तान के कई सैनिकों को मार दिया है। पाकिस्तान के क्वेटा स्टेशन पर 200 ताबूत मंगवाए गए। सीधा मतलब ये है कि बड़ी संख्या में पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हुई है। ताबूतों की संख्या देखकर लग रहा है कि बलूचिस्तान ने पाकिस्तानी सेना पर अबतक का सबसे बड़ा हमला किया है। 

इसे भी पढ़ें: ब्लास्ट, फायरिंग और... ट्रेन से भागे पाकिस्तानियों ने बलूचों पर किया तगड़ा खुलासा

खुद ही बलूच आर्मी ने फर्जी सूचना फैला पाक सैनिकों को किया गुमराह

इससे इतर बलूचिस्तान ने न केवल भारी संख्या में पाकिस्तानी सैनिकों को मारा है बल्कि पाकिस्तान पर ही पाकिस्तान पर हमला करवा दिया। खबर है कि बलूच लिबरेशन आर्मी ने खुद ही एक फर्जी खुफिया सूचना फैलाई। इसमें कहा गया कि बलूच लड़ाके क्वेटा में एक बड़ा हमला करने वाले हैं। नतीजा ये हुआ कि बलूचिस्तान के अलग अलग इलाकों में तैनात पाकिस्तानी सेना क्वेटा पहुंच गई। पाकिस्तान की सेना क्वेटा में महत्वपूर्ण जगहों पर तंबू गाड़कर बैठ गई। लेकिन इसके बाद बलूच लड़ाकों ने बोलेन इलाके में ट्रेन हाईजैक कर ली। बोलेन इलाके में भी पाकिस्तानी सैनिक तैनात रहते हैं, लेकिन ये सभी सैनिक क्वेटा पहुंच गए थे। इससे बड़ी शमर्दींगी पाकिस्तान के लिए क्या होगी। ऐसे में इतने बड़े हमले और इंटेलिजेंस फेल पर पर्दा डालने के लिए पाकिस्तान ने भारत पर आरोप लगा दिया है। 

Stay updated with International News in Hindi on Prabhasakshi

प्रमुख खबरें

पुणे के Bharati Vidyapeeth थाने के 18 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज, हिरासत में प्रताड़ना का आरोप

1972 के ऐतिहासिक वाइन टोस्ट और वाइल्ड मशरूम...मेलानिया ने तैयार किया खास मेन्यू, चीनी राष्ट्रपति Jinping के स्टेट डिनर में क्या-क्या खास?

Asian Games में Seema Kumari ने जीता Bronze Medal, 10000m रेस में लहराया तिरंगा

Marco Rubio का बड़ा एक्शन: US Birth Tourism सिंडिकेट और Visa Fraud पर लगेगा कड़ा बैन