पाकिस्तान ने सैन्य कार्रवाई रोकने पर बनी द्विपक्षीय सहमति का उल्लंघन किया : सरकारी सूत्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 11, 2025

सरकारी सूत्रों ने शनिवार रात कहा कि इस्लामाबाद ने भारत और पाकिस्तान के बीच जमीन, हवा और समुद्र में सभी प्रकार की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने के लिए आज दोपहर बनी द्विपक्षीय सहमति का उल्लंघन किया है।

उन्होंने बताया कि पीर पंजाल इलाके में भी ड्रोन देखे जाने की सूचना है। रक्षा सूत्रों ने बताया कि ड्रोन आए और गोलीबारी हुई, लेकिन ‘‘नियंत्रण रेखा पर अब कोई गोलीबारी नहीं हो रही है।’’

भारत और पाकिस्तान में सैन्य कार्रवाई रोकने पर बनी सहमति की जानकारी सबसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक सोशल मीडिया पोस्ट से सामने आई, जिसमें उन्होंने दावा किया कि अमेरिका की मध्यस्थता में हुई बातचीत के बाद भारत और पाकिस्तान “पूर्ण और तत्काल” संघर्षविराम के लिए तैयार हो गए हैं।

हालांकि, शीर्ष सरकारी सूत्रों ने स्पष्ट रूप से कहा कि यह परिणाम भारतीय और पाकिस्तानी पक्षों के बीच प्रत्यक्ष बातचीत का नतीजा है और इस्लामाबाद ने “बिना किसी शर्त के” एवं ‘‘अन्य मुद्दों से बिना किसी संबंध के’’ इस पर सहमति जताई है।

ट्रंप के पोस्ट के बाद विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने मीडिया को बताया कि भारत और पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशकों (डीजीएमओ) ने आज एक बातचीत के दौरान इस सहमति पर सहमति व्यक्त की।

मिसरी ने कहा, “पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक ने आज भारतीय समयानुसार अपराह्न तीन बजकर 35 मिनट पर भारत के सैन्य अभियान महानिदेशक को फोन किया।”

उन्होंने कहा, “दोनों पक्षों के बीच इस बात पर सहमति बनी कि वे भारतीय समयानुसार आज शाम पांच बजे से जमीन, हवा और समुद्र में सभी प्रकार की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोक देंगे।

प्रमुख खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में फिर लौटी रौनक, Sensex 544 अंक मजबूत, Rupee में भी दिखी शानदार बढ़त

Apple का बड़ा फैसला! iPhone 18 Launch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, टूटेगी परंपरा

मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं— कमलजीत सहरावत

धक्का-मुक्की विवाद में Vaibhav Suryavanshi को मिला BCCI का साथ, बोर्ड ने Action लेने से किया इनकार