बौखलाया पाक सुधरने का नहीं ले रहा नाम, अब कठुआ जिले में किया संघर्षविराम उल्लंघन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 19, 2019

जम्मू। पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारत की अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाते हुए एक बार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन किया। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान ने बीती रात लगभग साढ़े सात बजे हीरानगर सेक्टर के मन्यारी-चोरगली क्षेत्र में अकारण गोलीबारी शुरू कर दी जो पूरी रात रुक-रुक कर जारी रही।

उन्होंने बताया कि सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) ने इस गोलीबारी का माकूल जवाब दिया। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान की गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और यह शनिवार सुबह लगभग सवा चार बजे बंद हुई।

प्रमुख खबरें

लीबिया तक घुस गई ईरान की आग, तेल में कैसे हुए धामके पर धमाके?

Delhi H1N1 Surge: राजधानी में स्वाइन फ्लू के 1,349 मामले, Delhi Hospitals ने कसी कमर

Oracle में फिर मंदी की आहट: 21,000 की छंटनी के बाद एक और Layoffs की तैयारी में Tech Giant

कंगना रनौत ने नसीरुद्दीन शाह को कहा लोमड़ी, बोलीं- खाते देश का हैं, लड़ते पड़ोसी के लिए है